कोटा. छावनी निवासी प्रसूता ने एम्बुलेंस में बालिका को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जिन्हें जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया।
कोटा. छावनी-रामचन्द्रपुरा चौराहे पर बुधवार को 108 एम्बुलेंस में किलकारी गूंजी। एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा स्वस्थ बताया गया। दोनों को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एम्बुलेंस के ईएमटी अशोक कुमार वर्मा व चालक सियाराम ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के गुना निवासी हाल मुकाम छावनी रामचन्द्रपुरा निवासी हरकी बाई (24) को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। उस समय वे भीमगंजमंडी थे, तभी वे 108 एम्बुलेंस लेकर छावनी रामचन्द्रपुरा पहुंचे। यहां प्रसूता को लेकर जेके लोन अस्पताल जा रहे थे, तभी थोड़ी आगे बढ़ते ही छावनी-रामचन्द्रपुरा चौराहे पर ही पर उसे तेज प्रसव पीड़ा हो गई।
ईएमटी अशोक कुमार ने बताया कि उस समय महिला की काफी क्रिटीकल स्थिति थी। लेबनपेन काफी बाहर आ रहा था। घबराहट हो रही थी। बच्चे के पैर बाहर आ गए थे। बच्चा बार-बार मूवमेंट कर रहा था, तभी उन्होंने उसे देखा और एम्बुलेंस को चौराहे पर ही सड़क के साइट पर खड़ा कर प्रसव करवाया। इसी प्रक्रिया में करीब 40 मिनट लगे। जज्जा-बच्चा स्वस्थ्य है। उन्हें जेके लोन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दोनों को भर्ती कराया।
हरकी बाई चार साल से छावनी रामचन्द्रपुरा रहते है। वह दिहाड़ी मजदूरी करते है। अशोक ने बताया कि उन्हें चार साल का नर्सिंग प्रशिक्षण दिया जाता है। क्रिटिकल स्थिति में वे प्रसव करवा सकते है। चार साल के इतिहास में यह प्रसव काफी किटिकल था। ईश्वर के आशीर्वाद से सबकुछ ठीक हो गया।
पहले बेटा था, अब आई लक्ष्मी
परिवारजनों ने बताया कि महिला हरकी बाई के पहले एक बेटा है। इस बार लक्ष्मी हुई। परिजनों में काफी खुशियां है। परिवारजनों ने बताया कि प्रसव सकुशल पूर्वक हो गया। जज्जा-बच्चा सकुशल है। वहीं, हमारे लिए खुशी की बात है।