गणेशोत्सव के समापन अवसर पर शिक्षा नगरी अनंत उत्साह में डूबी रही। गणपति बप्पा को विदा करने के लिए शोभायात्राएं निकाली गईं। अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से मुख्य शोभायात्रा सूरजपोल गेट से शुरू हुई। आयोजन समिति की ओर से राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा संत व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सूरजपोल से शुरू होकर कैथूनीपोल, गंधीजी की पुल, सब्जीमंडी अग्रसेन बाजार, रामपुरा, आर्यसमाज रोड होते हुए करीब 5 किलोमीटर का सफर करीब 12 घंटे में तय कर रात को करीब 11 बजे बारहद्वारी पहुंची। महावीर नगर तृतीय, बसंत विहार, स्टेशन व अन्य क्षेत्रों में भी शोभायात्राओं के आयोजन किए गए।