कोटा

हैलीपेड के लिए आवंटित भूमि निरस्त करने की मांग

Jul 31, 2026
Rajasthan

अखिल भारतीय रैगर महासभा ने सौंपा ज्ञापन
हिण्डोली. अखिल भारतीय रैगर महासभा द्वारा गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रैगर समाज छात्रावास के नाम दान की भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा नहीं हटाने, भूमि का दोबारा सीमाज्ञान करवाने की मांग की है।
अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा के नेतृत्व में हिण्डोली सहित जिले से रैगर समाज के लोग बूंदी पहुंचे।जहां पर नगरपालिका हिण्डोली व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रैगर समाज के लोगों की आरक्षित भूमि पर आवंटित हैलीपेड को निरस्त किया जाए। एवं वहां पर लगी आंबेडकर की प्रतिमा को नहीं हटाया जाए। ज्ञापन में बताया कि कि नगर पालिका हिण्डोली द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट वापस ली जाए।समाज की खाते की भूमि का सीमा ज्ञान कर रैगर समाज को सुपुर्द की जाए।साथ में अन्य समाज के लोगों की भूमि भी आरक्षित हेलीपैड से मुक्ति की जाए। उन्होंने बताया कि सात दिवस में मांगें पूरी नहीं हुई तो धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष रामनारायण मेवलिया, उपाध्यक्ष बाबूलाल आलोरिया , हिण्डोली तहसील अध्यक्ष बाबूलाल रैगर, छात्रावास समिति अध्यक्ष रतनलाल रेगर, मोडूलाल वर्मा, श्यामलाल, भोलाशंकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Updated on:
31 Jul 2026 06:01 am
Published on:
31 Jul 2026 06:01 am