कोटा

गुरु पूर्णिमा पर संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Jul 31, 2026
Rajasthan

बारां. जिला मुख्यालय के शिवाजी नगर स्थित मनोहरघाट परिसर में गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य संगीतमय संकीर्तन का आयोजन हुआ। बाल संत शिव वैष्णव महाराज के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में भक्ति संगीत और प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रोता झूम उठे।


कार्यक्रम के प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि भक्त मंडल की ओर से आयोजित संकीर्तन में शिवाजी कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों और पड़ोसी राज्य से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाल संत शिव वैष्णव महाराज ने गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन में गुरु का होना आवश्यक है। उन्होंने रामबोला से गोस्वामी तुलसीदास बनने तक के प्रसंग सुनाते हुए भक्ति और गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।



संकीर्तन के दौरान महाराज ने च्कब आएगा मेरा सांवरियाज्, च्सद्गुरु को नाम बड़ा प्यारो लागेज् सहित कई भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे। महाराज ने कहा कि संसार की सभी वस्तुएं यहीं रह जाएंगी, जबकि व्यक्ति के साथ केवल प्रभु का नाम जाएगा।



कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर बाल संत शिव वैष्णव महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Updated on:
31 Jul 2026 06:00 am
Published on:
31 Jul 2026 06:00 am