कोटा

एंडोस्कोप से जानलेवा बिमारियों का इलाज और ब्रेन में स्थित ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन भी हुआ संभव

कोटा. नारायणा मल्टी स्पेशलिटी जयपुर एवं न्यूरो केयर एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को उम्मेद भवन में सीएमई का आयोजन किया गया।

2 min read
Mar 05, 2018
best hospital in india at jabalpur

नारायणा मल्टी स्पेशलिटी जयपुर एवं न्यूरो केयर एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को उम्मेद भवन में सीएमई का आयोजन किया गया। इसमें न्यूरो इंटरवेनशन तकनीकी एवं राजस्थान में न्यूरो सर्जरी एवं न्यूरोलॉजी के डवपलमेंट के बारे में चर्चा की गई। सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. कृष्ण हरि शर्मा ने बताया कि माइक्रो स्कोप के साथ-साथ एंडोस्कोप एवं न्यूरो नेविकेशन के इस्तेमाल से ब्रेन के अंदरूनी हिस्सों में स्थित किसी भी ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन अब संभव है। एंडोस्कोप का इस्तेमाल नाक के रास्ते ब्रेन ट्यूमर निकालने, सिर में पानी भरने वाले मरीजों में बिना शंट डाले पानी का रास्ता बनाने एवं ट्यूमर की बायोस्पी लेने का काम आसानी से हो जाता है।

ये भी पढ़ें

विकास और बढ़ती आबादी की मार पड़ी हाड़ौती की हरियाली पर, घट गए जंगल, बढ़ गईं झाडिय़ां

Read More: विधायक राजावत ने फिर दिया विवादित बयान, बोले पेड़ से बांध दो वीसीआर भरने वाले कर्मचारियों को, दोबारा नहीं आएंगे और कांग्रेस नेताओं को भी बताया दलाल

ब्रेन हेमरेज के मरीजों में भी एंडोस्कोप के इस्तेमाल से इलाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। इसमें मरीज को कम से कम नुकसान पहुंचाए, खून का थक्का आसानी से निकाल लिया जाता है। ब्रेन के अलावा एंडोस्कोप का उपयोग स्लिप डिस्क आदि के ऑपरेशन में भी किया जाता है। मरीज को 24 घंटे में ही छुट्टी कर दी जाती है। न्यूरो नेविकेशन के इस्तेमाल से ही ब्रेन व रीड की हड्डी के ऑपरेशन सटीकता से किया जाना संभव हुआ है।

Read More: Breaking News: वाणिज्य कॉलेज के छात्रों ने ड्रेस कोड लागू करने खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन

नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरवेशनल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि गर्दन में खून की नसों में सिकुडऩ, ब्रेन की खून की नसों का फटने या ब्लॉक होने से ब्रेन अटैक होना, ब्रेन में खून की नसों का गुब्बारा होना आदि सफल ऑपरेशन संभव है। इसके लिए पैर की धमनी में तार डालकर उस तार को दिमाग तक पहुंचाकर विभिन्न प्रकार माइक्रो कैपेटर व कोइल का इस्तेमाल कर इलाज किया जाता है। इसमें चीर फाड़ की आवश्यकता नहीं होती। न्यूरो इंटरवेशन से जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव हुआ है। सीएमई में डॉ. विजय सरदाना, डॉ. भारत भूषण ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें

उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अस्पताल ऐसे उड़ा रहे धज्जियां कि बंद हो जाएं कोटा के सभी अस्पताल
Published on:
05 Mar 2018 04:59 pm
Also Read
View All