कोटा

Breaking News: अगर आपने किया यह काम तो अगला नं. 51 होगा आपका, जानिए कैसे

कोटा में 50 लोगों यह काम कर चुके हैं। अगला नं. 51 पर हो सकते हैं शामिल अगर करेंगें यह काम।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2018, 12:59 PM IST
recruitment news

कोटा.

शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस नकेल कसती जा रही है। नए साल और शादी समारोह की मस्ती में धुत होकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस सस्पेंड किए जा रहे हैं। पिछले दिनों ऐसे 50 वाहन चालकों के लाइसेंस दो साल के लिए सस्पेंड किए गए। इसलिए चालक न करें यह काम वरना शराब पीकर चलाने वाला अब 51 नंम्बर पर होगा और यह संख्या बढ़ती रहेगी। और लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है। इसलिए ऐसा काम नहीं करें। इसके साथ ही 200 वाहन चालकों के लाइसेंस छह माह के लिए सस्पेंड किए गए। इसके बावजूद यदि दोबारा चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो लाइसेंस हमेशा के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।

चालाया था अभियान
पिछले दिनों यातायात पुलिस की ओर से विशेष रूप से दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत यातायात पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर खड़े होकर वाहन चालकों की जांच की। उपकरण में कई वाहन चालकों के नशे में वाहन चलाना पाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ ड्रिंक एण्ड ड्राइव का केस बनाया गया।

कार्रवाई जारी रहेगी

कोटा अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मथुराप्रसाद मीणा का कहना है कि यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलम्बित किए गए हैं। कई लोगों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन फिर भी वह नहीं माने। ऐसे करीब 50 चालकों के लाइसेंस दो साल के लिए निलम्बित किए गए हैं।

Published on: