कोटा

कोटा में DSP गिरिराज गर्ग की हार्ट अटैक से मौत, भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में आज होगा अंतिम संस्कार

14वीं आरएसी (खनन) में तैनात डीएसपी गिरिराज गर्ग (56) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे प्रज्वल के अनुसार उनके पिता की उम्र 56 वर्ष थी। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद ही वे कोटा पहुंचे थे। उनके पिता पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे।
2 min read
Sep 18, 2026
DSP Giriraj Garg
DSP गिरिराज गर्ग। फोटो: पत्रिका

कोटा। 14वीं आरएसी (खनन) में तैनात डीएसपी गिरिराज गर्ग (56) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार शाम क्वार्टर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को तड़के 3 से 4 बजे के बीच उनकी मौत हो गई। सूचना पर आरएसी और दादाबाड़ी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। बताया गया कि डीएसपी गर्ग को इसी वर्ष मार्च में जयपुर के निजी अस्पताल में हार्ट ब्लॉकेज के बाद स्टेंट डाला गया था। अगस्त 2026 में उन्होंने 14वीं आरएसी (खनन) में ज्वॉइन किया था। उनकी करीब चार साल की सेवा बाकी थी।

डीएसपी के बेटे प्रज्ज्वल गर्ग ने बताया कि बुधवार रात स्टाफ की ओर से फोन आया कि पिता की तबीयत खराब है। इसके बाद वह और दादा कोटा पहुंचे, लेकिन सुबह करीब 4 बजे तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार मूल रूप से भीलवाड़ा के मांडलगढ़ का रहने वाला है। हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि गर्ग के परिवार में पिता, दो भाई, पत्नी और दो बच्चे है। निधन की सूचना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मांडलगढ़ रवाना हो गए। जहां आज शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

बेटे प्रज्वल के अनुसार उनके पिता की उम्र 56 वर्ष थी। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद ही वे कोटा पहुंचे थे। उनके पिता पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे। मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गिरिराज के शव को भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ लाया गया। आज शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मार्च में हार्ट ब्लॉकेज के बाद लगा था स्टेंट

गिर्राज गर्ग की तबीयत इसी साल मार्च महीने में भी इसी तरह बिगड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें राजधानी जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी, क्योंकि उनके हार्ट की आर्टरी में ब्लॉकेज पाए गए थे। इसके बाद उन्हें स्टेंट भी डाला गया था। गिरिराज गर्ग के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और बुजुर्ग पिता हैं।

Updated on:
18 Sept 2026 11:54 am
Published on:
18 Sept 2026 10:09 am