कोटा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल घोषित करेंगे प्री-डीएलएड का परीक्षा परिणाम

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से आयोजित की गई प्री-डीएलएड परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम 17 जुलाई को जारी किया जाएगा

less than 1 minute read
Jul 16, 2024
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से आयोजित की गई प्री-डीएलएड परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम 17 जुलाई को जारी किया जाएगा

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से आयोजित की गई प्री-डीएलएड परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम 17 जुलाई को जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा स्कूली शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर करेंगे। इस बार प्री-डीएलएड की परीक्षा गत 30 जून को आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडाणी ने बताया कि मात्र 16 दिनों में ही परीक्षा का परिणाम तैयार कर दिया गया। इसके बाद काउंसलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। परीक्षा के समन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार और जिलों के प्रशासन के अलावा विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत व लगन के कारण परीक्षा संचालन में कोई परेशानी नहीं आई और अब मात्र दो सप्ताह के भीतर परीक्षा परिणाम भी तैयार हो गया है।

Also Read
View All

अगली खबर