कोटा

नवरात्र से दिवाली के बीच आएंगे ये त्योहार, ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग

व्यापारियों ने फ्रिज,एलईडी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, सोने और चांदी के गहने, रेडिमेड गारमेंट, साडिय़ों-ड्रेस मेटेरियल, बर्तनों और अन्य सामग्री का स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Sep 25, 2024

श्राद्ध पक्ष के बाद 3 अक्टूबर से फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होगी। नवंबर में दीवाली-गोवर्द्धन पूजा तक त्योहारों की धूम रहेगी। इस दौरान लोग घरों में रंग-रोगन, नए सामान की खरीदारी, मकानों-प्रतिष्ठानों के मुहूर्त करेंगे। आसोज माह में श्राद्ध पक्ष की समाप्ति 2 अक्टूबर को होगी। तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। इस दौरान लोग अंबे मैया की आराधना-पूजन करेंगे। इसके साथ दिवाली फेस्टिवल सीजन शुरू होगा। शारदीय नवरात्र से दिवाली तक बाजारों में खरीदारी की धूम रहेगी।

एडवांस बुकिंग हुई शुरू

व्यापारियों ने फ्रिज,एलईडी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, सोने और चांदी के गहने, रेडिमेड गारमेंट, साडिय़ों-ड्रेस मेटेरियल, बर्तनों और अन्य सामग्री का स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है। लोगों के नवरात्र से कार-जीप, स्कूटी, बाइक और अन्य वाहनों की खरीदारी को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

बड़ी संख्या में लोग घर, प्लॉट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की खरीदारी के लिए मुहूर्त निकलवा रहे हैं।

रहेंगे कड़े बंदोबस्त

शहर और जिले में 3 से 13 अक्टूबर तक नवरात्र स्थापना, दुर्गाष्टमी, महानवमी और दशहरा पर्व के दौरान कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। सभी अतिरिक्त जिला कलक्टर, उप जिला मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदारों को पुलिस अधिकारियों को निगरानी करनी होगी।

ये आएंगे त्योहार

3 अक्टूबर- नवरात्र स्थापना
11 अक्टूबर- अष्टमी और नवमी
12 अक्टूबर-विजयदशमी (दशहरा)
20 अक्टूबर- करवा चौथ व्रत
29 अक्टूबर- धनतेरस
31 अक्टूबर- रूप चतुदर्शी
1 नवंबर- महालक्ष्मी पूजन
2 नवंबर- गोवर्द्धन पूजन
3 नवंबर- भाई दूज
7 नवंबर- छठ पूजन
9 नवंबर- गोपाष्टमी
10 नवंबर- आंवला नवमी

Updated on:
25 Sept 2024 01:48 pm
Published on:
25 Sept 2024 01:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर