कोटा

Video: कोटा की एक फैक्ट्री में लगी इतनी खतरनाक आग, कि बुलानी पड़ी 6 दमकलें… Breaking

कोटा. कोटा में डीसीएम रोड स्थित फैक्ट्री में गुरुवार सुबह पौने सात बजे आग लग गई।

2 min read
Nov 23, 2017

कोटा में अलसुबह फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गई लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई। आग इतनी भीषण थी की 6 दमकलें बुलानी पड़ी।

ये भी पढ़ें

OMG: शिक्षा नगरी में 200 परिवारों को बेघर करने पर तुली सरकार

आग लगने से कोटा में डीसीएम रोड स्थित चम्बल आद्योगिक क्षेत्र स्थित तिरूपति फूड्स फैक्ट्री में गुरुवार सुबह पौने सात बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की छह दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Read More: कोटा के मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूूरी, जानिए कैसा दिखेगा 2031 में आपका कोटा

अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने बताया कि उद्योगनगर थाना क्षेत्र में एक नमकीन बनाने की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी स्थित अग्निशमन केंद्र से 2 दमकल को रवाना किया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ दमकले और भी मंगवानी पड़ी।

फेक्ट्री के अंदर बने बॉयलर में आग लगी थी और फेक्ट्री का शटर बन्द होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते पहले शटर को तोड़ा गया। इसके बाद करीब 3 घण्टे मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण फेक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

जिससे लाखो रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने के करणो का अभी पता नही चल सका। अमदज खान ने बताया कि फैक्ट्री में बिजली की वायरिंग खुली पड़्यी थी। आग बुझाने के उपकरण भी नहीं मिले। इस फैक्ट्री में नमकीन के अलावा कोल्ड ड्रिक भी तैयार की जाती बताई। जब आग लगी फैक्ट्री में कोई नहीं था।

ये भी पढ़ें

एसीबी ने चढ़ाया रिश्वतखोर निजी सहायक पर शिकंजा, उपायुक्त को भी लिया संदेह के घेरे में
Published on:
23 Nov 2017 11:25 am
Also Read
View All