
शहर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
नैनवां. शहर भाजपा मंडल की बैठक मंगलवार शाम को कंवरजी छतरियों पर स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, अध्यक्षता जिला प्रभारी गोपाल कुमावत ने की। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं हिंडोली विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र नागर, जिला महामंत्री योगेंद्र श्रृंगी, मंडल प्रभारी सत्यनारायण गौतम, जिला मंत्री प्रमोद माहेश्वरी थे। अतिथियों ने माता भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में 12 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकालने व संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला प्रभारी गोपाल कुमावत,सुरेंद्र नागर,सत्यनारायण गौतम ने संबोधित किया। बैठक में नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोक वर्मा का स्वागत किया। संचालन महामंत्री आशीष जैन ने किया व शहर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगीला ने धन्यवाद दिया। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष पुखराज ओसवाल, गोपी लाल सैनी एडवोकेट, महामंत्री फतेह सिंह आशावत ,शहर मंत्री सूरज गुर्जर एडवोकेट, शहर उपाध्यक्ष रामस्वरूप नागर, एडवोकेट, प्रवक्ता मनोज सभी वार्डो के कार्यकर्ता शामिल थे।