कोटा

संभलकर चलिए, 10 कदम का यह रास्ता बेहद खतरनाक, जरा-सी चूक पहुंचा देगी हॉस्पिटल

नगर विकास न्यास की ओर से दादाबाड़ी से केशवपुरा रामजानकी मंदिर तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

2 min read
Mar 27, 2018

नगर विकास न्यास की ओर से दादाबाड़ी से केशवपुरा रामजानकी मंदिर तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग से वैकल्पिक तौर पर वाहनों के निकालने के लिए केशवपुरा से आल्हाउदल चौराहे तक दोनों तरफ जगह छोड़ी गई है। लेकिन यहां से निकलते समय राहगीरों व वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

आखिर देशभर में क्यों तलाशा जा रहा कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति को…जानने के लिए पढि़ए खबर

जर्जर इस रास्ते से निकलना लोगों के लिए टेड़ी खीर खबित हो रहा है। हर पल हादसे के डर से लोग यहां से धीमी गति से निकलते हैं। वहीं यहां जाम की स्थिति भी बनती है।

गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
अल्हाउदल पार्क के पास बड़े गड्ढे खोद रखे हैं। लेकिन गड्ढों के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से कोई व्यवस्था नहीं कर रखी। कई गड्ढों में तो पानी भरा है। इनके पास से ही वाहन गुजरते हैं। ये गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। यहीं नहीं वैकल्पिक मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण के चलते भी लोग परेशान हैं।

IMAGE CREDIT: Patrika

फोन की केबलें क्षतिग्रस्त
फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते जेसीबी मशीनों से गड्ढों की खुदाई की जा रही है। खुदाई में कई कम्पनियों की फोन की केबलें भी तोड़ दी गई हैं। कई केबले टूटी पड़ी हैं।

व्यापारी कौशल सिंह भदौरिया ने बताया कि फ्लाई ओवर निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण कई व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। कई बार रास्ता तक बंद कर दिया जाता है। दुकानों तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते।

नगर विकास न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने बताया कि केशवपुरा से अल्हाउदल पार्क तक दोनों सड़कों को दिखावाकर ठीक करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Breaking News: बूंदी में तनाव बरकरार, नहीं खुले बाजार, कारोबार पूरी तरह से ठप

Published on:
27 Mar 2018 01:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर