6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: बूंदी में तनाव बरकरार, नहीं खुले बाजार, कारोबार पूरी तरह से ठप

बूंदी में रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने के विरोध में आज मंगलवार को दूसरे दिन भी बूंदी के बाजार पूरी तरह बंद हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 27 Mar 2018, 11:54 AM IST

Bundi Closing

बूंदी. बूंदी में रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने के विरोध में आज मंगलवार को दूसरे दिन भी बूंदी के बाजार पूरी तरह बंद हैं। यहां सुबह से ही दुकानें नहीं खुली। जिले के नैनवां, हिण्डोली, केशवरायपाटन कस्बे भी आज बंद हैं। विहिप, बजरंगदल और अन्य संगठनों ने सोमवार को इस बंद का आह्वान किया था। बंद को बूंदी के व्यापार महासंघ ने भी समर्थन किया है।

Read More: शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने के विरोध में बूंदी बंद, सड़कों पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन, दिनभर चला हंगामा

बंद करा रहे लोग शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने वाले शरारती लोगों की गिरफ्तारी करने और सोमवार को बाजार बंद कराने के दौरान पकड़े गए लोगों को छोडऩे की मांग कर रहे हैं। हालांकि आज बाजार में कोई बंद कराने नहीं पहुंचा। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आज बाजार स्वत बंद हैं। इधर, लगातार दो दिन के बंद के कारण कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आ रहे लोगों को परेशानी हो रही है।

Read More: गृहमंत्री ने गहलोत पर किया पटलवार, आरएसएस को कोई खत्म नहीं कर सकता

शोभायात्रा में पत्थर लगने से होमगार्ड व अन्य को आई चोट
रामनवमी पर रविवार को बूंदी में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देर रात मीरागेट सर्किल पहुंची जहां बेरीकेड लगे दिखाई पड़े। इससे शोभायात्रा में शामिल लोगों का रोष फूट पड़ा। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने इस निर्णय का विरोध किया। उन्होंने निर्धारित मार्ग से ही शोभायात्रा को निकालने की मांग रखी और शोभायात्रा को इसी मार्ग से आगे बढ़ाया। तभी दूर खड़े कुछ लोगों ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंक दिए। अचानक हुए पथराव के बाद पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा।

OMG: कोटा के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को दिया जा रहा खतरनाक रेडिएशन, एक हजार लोगों की जान खतरे में

पथराव से होमगार्ड जवान महावीर के जबड़े पर चोट लगी। वहीं शोभायात्रा में शामिल युवक सोनू जाट के नाक पर गहरी चोट लगी। दोनों घायलों को बूंदी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में शोभायात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव, उपखंड अधिकारी दिवांशु शर्मा रात तक घटना स्थल पर रहे।