कोटा

Gold-Silver Price Today: चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें कोटा सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव

Sona-Chandi Bhav: कोटा सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं के भाव में मिला-जुला रुख देखने को मिला। चांदी के दामों में जोरदार तेजी दर्ज की गई, जबकि सोने के भाव सीमित उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर बने रहे।

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
Photo: AI

Kota Sarafa Market: कोटा सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली जबकि सोने के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव के बीच स्थिरता बनी रही। बाजार में निवेशकों और खरीदारों की गतिविधि बनी हुई है, जिसका असर कीमती धातुओं के भाव पर साफ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें

Kota Gold-Silver Price: कोटा में चांदी के दाम उछले, सोने में आई गिरावट, जानें 24 से 14 कैरेट तक सोने और चांदी के ताजा भाव

चांदी के भाव में 2000 रुपए की तेजी

कोटा सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। चांदी 2000 रुपए की तेजी के साथ 263000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते दिन चांदी के भाव 261000 रुपए प्रति किलोग्राम रहे थे। व्यापारियों के अनुसार औद्योगिक मांग और निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है।

सोने के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव

सोने के दामों की बात करें तो आज बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। केटबरी सोने के भाव 160000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे, जबकि शुद्ध सोना 160900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। सोमवार को जेवराती सोना 160200 रुपए और शुद्ध सोना 161000 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस तरह सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन बाजार अभी भी मजबूत बना हुआ है।

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है। आने वाले दिनों में शादी-विवाह के सीजन और निवेश की मांग के चलते सोने-चांदी के भाव में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Bhaat: 25 तोला सोना, चांदी के जेवर, 81 लाख नकद समेत कई गिफ्ट, नागौर में भाइयों ने भरा करोड़ों रुपए का भात

Published on:
10 Feb 2026 03:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर