कोटा

Good News: महंगे पेट्रोल से मिलेगी आजादी, वाहन चलाना होगा सस्ता

कोटा में चल रहे सीएनजी पम्प, अब जयपुर-दिल्ली और बारां-इंदौर हाईवे पर खुलेंगे।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2017, 10:00 AM IST
cng, kota news, rajasthan patrika, patrika news
कोटा में चल रहे सीएनजी पम्प, अब जयपुर-दिल्ली और बारां-इंदौर हाईवे पर खुलेंगे।
/strong>. जल्द ही प्रदेश में महंगे पेट्रोल से वाहन चलाने की मजबूरी नहीं रहेगी। सीएनजी ईंधन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार भी प्रयास कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में केवल
में ही सीएनजी पम्प चल रहे हैं और कहीं सीएनजी की उपलब्धता नहीं होने से सीएनजी वाहन चालकों को परेशानी होती है।

दिल्ली से जयपुर होते हुए कोटा तक तथा बारां से इन्दौर और मुम्बई तक के रूट पर सीएनजी स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। फिलहाल गेल (गैस अॅथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) कोटा में दो सीएनजी पम्प चला रही है।

राजस्थान में अन्य शहरों में सीएनजी स्टेशन स्थापित करने को लेकर राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) आईओसी के साथ मिल कर काम कर रही है। फिलहाल दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। नीमराना में मेगा सीएनजी स्टेशन और जयपुर के पास कूकस में बूस्टर सीएनजी स्टेशन खोलने के बाद अब दिल्ली से जयपुर की ओर करीब 166 किमी की दूरी पर गोवर्धनपुरा और 187 किमी की दूरी पर विराटनगर के पास सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। इन दोनों स्थानों पर जल्द सीएनजी स्टेशन चालू करने को लेकर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इन स्टेशनों के बाद दिल्ली से जयपुर बीच वाहनों को सीएनजी मिलने की राह आसान हो जाएगी।

2009 में शुरू हुआ कोटा में कोटा शहर में वर्ष 2009 से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट पर काम कर रही गैल गैस ने यह प्रोजेक्ट आरएसजीएल को ट्रांसफर कर दिया है। यहां 2009 में इस योजना पर काम शुरू हुआ और वर्ष 2011 से घरेलू कनेक्शन पाइपलाइन के जरिए देना प्राम्भ हुआ था। लेकिन इस प्रोजेक्ट की रफ्तार बाद में धीमी करने से काम ठप पड़ा था।

Read More: कोटा में स्वाइन फ्लू का कहर, एक महिला की मौत, एक की हालत नाजुक

जयपुर से कोटा-बारां रूट पर कवायद

अगले चरण में जयपुर से कोटा और कोटा से बारां और आगे इन्दौर की ओर सीएनजी स्टेशन खोलने लिए के आरएसजीएल और आईओसी ने अनुबंध किया है। जल्द इन राजमार्गों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए जगह चिन्हित की जाएगी। अधिकारी कवायद तेज करने के दावे कर रहे हैं।

Published on: