5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: कोटा में स्वाइन फ्लू का कहर, एक महिला की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

बारिश के बाद मौसम में नमी व सर्दी बढऩे से स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो गया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 9 Aug 2017, 8:46 PM IST

Swine Flu

बारिश के बाद मौसम में नमी व सर्दी बढऩे से स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो गया है।

कोटा
.

बारिश के बाद मौसम में नमी व सर्दी बढऩे से स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो गया है। नए अस्पताल में भर्ती दो महिलाएं बुधवार दोपहर स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई। इनमें से एक की शाम को मौत हो गई, जबकि एक का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मोरपा निवासी 45 वर्षीय महिला को मंगलवार को ओपीडी से भर्ती किया था। चिकित्सकों ने लक्षणों के आधार पर स्वाब की जांच करवाई। इसमें वे स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई। बुधवार शाम साढ़े चार बजे उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मेडिसिन की प्रो. डॉ. मीनाक्षी शारदा ने बताया कि महिला के दोनों फैफड़ों का तीन चौथाई हिस्सा संक्रमित था। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा 40 से कम थी। साथ ही, डायबिटीज भी थी। उसे ट्यूब से वेंटीलेटर सपोर्ट देते, इसके पहले ही मौत हो गई।

Read More:

एक दिन की बारिश में कोटा का हुआ ये हाल...देखिए तस्वीरें

दूसरी पॉजीटिव सांगोद के थीमली निवासी 54 वर्षीय महिला भी मंगलवार को भर्ती हुई थी। उसे भी डायबिटीज, फैफड़े में संक्रमण है। ऑक्सीजन की मात्रा 80 के आस-पास है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बायपेप सपोर्ट दिया गया है। जिले में अब तक 25 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव सामने आ चुके हैं, इनमें से 7 की मौत हो चुकी है।

Read More:

राजस्थान में पहली बार दिखा हवा में मेटिंग करने वाला पक्षी

युवक को डेंगू

इधर, चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोटड़ी गोरधनपुरा खाती मंदिर के पास रहने वाला 19 वर्षीय हेमराज पुत्र प्रेमशंकर डेंगू पॉजीटिव मिला। एमबीएस अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि सीजन में डेंगू के 91 पॉजीटिव सामने आ चुके हैं।

Read More:

OMG! घर तक पहुंच गया मगरमच्छ मचा हड़कंप

यह है लक्षण, ऐसे करें बचाव

स्वाइन फ्लू के लक्षण सर्दी, खांसी, तेज बुखार, आंख के पास दर्द और मुंह लाल होना है। सांस लेने में तकलीफ होना और बैचेनी होना भी इसके मुख्य लक्षण है। इससे बचने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। मास्क लगाकर घूमें व लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से परामर्श लें।