6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! घर तक पहुंच गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

बारिश के बाद नदियों के लबालब भरने से कोटा घड़ियाल सेंचुरी में रहने वाले मगरमच्छ सेंचुरी से निकल कर आबादी वाले इलाके तक पहुंचने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 9 Aug 2017, 2:22 PM IST

Crocodile, National Chambal Crocodile Century, Crocodile Century Kota, Crocodile Enters in Residential Area, Crocodile Kota, राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल सेंचुरी, कोटा घड़ियाल सेंचुरी, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Kota news, Kota,

OMG! घर तक पहुंच गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

भादों में ऐसी बारिश हुई की कोटा की सारे नदी-नाले लबालब हो गए। इसका फायदा उठाकर मगरमच्छ घड़ियाल सेंचुरी से बाहर निकल कर घनी आबादी की ओर रुख करने लगे हैं। मंगलवार रात को भी दो मगरमच्छ जयश्री विहार कॉलोनी और गणेश मंदिर गोशाला में घुस गए। जिन्हें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने एक मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। वहीं दूसरा मगरमच्छ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।







Read More: कॉलेज का दायरा नहीं लांघ सकेगा चुनावी दंगल

गोशाला में घुसा पांच फुट लंबा मगरमच्छ

दादाबाड़ी इलाके में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब गणेश मंदिर गोशाला में पांच फुट लम्बा मगरमच्छ घुस आया। मौके पर मौजूद श्याम ने बताया कि नालों में पानी उफान में होने के कारण मगरमच्छ नाले से निकल गोशाला में आ गया। गोशाला के कर्मचारियों ने देखा तो संचालकों को सूचना दी। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया, लेकिन जब काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा तो गोशाला के कर्मचारियों ने खुद ही मगरमच्छ को पकड़ लिया। बाद में जब वन विभाग की टीम पहुंची तो उसे सौंप दिया।

Read More: कोचिंग गर्ल ने कटवा दी 28 इंच लंबी चोटी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

जयश्री कॉलोनी में मचा हड़कंप

बोरखेड़ा इलाके की जयश्री विहार कॉलोनी में भी देर रात सड़क पर एक मगरमच्छ दिखाई पड़ने से हड़कंप मच गया। रंगबाड़ी योजना निवासी विनोद थदानी ने बताया कि वह देर रात ससुराल से घर लौट रहे थे, तभी कॉलोनी में सड़क के बीचों-बीच कार के सामने मगरमच्छ आ गया। उन्होंने अपनी कार रोक दी। कार में बैठे बच्चे मगरमच्छ देखकर डर गए। मगरमच्छ गड्ढे के पानी से निकल कर सड़क की दूसरी ओर चला गया और काफी देर तक बैठा रहा। जब उन्होंने घर आने के लिए कार स्टार्ट की तो गाड़ी की आवाज सुनकर वह अंधेरे में गुम हो गया।