कोटा

बायोमेट्रिक बना गलफांस, अटकाया गरीबों का पैसा

सुल्तानपुर पंचायत समिति क्षेत्र में पालनहार योजना में चयनित करीब 226 परिवारों को सहायता राशि बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने के कारण नहीं मिल पाई है।
2 min read
Jan 18, 2018
Bio-metric machines of Government colleges affiliated to the employees and teachers will be present from the machine.
after biometric verification Benefits of the palanhar scheme

सुल्तानपुर.

पंचायत समिति ब्लॉक क्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पालनहार योजना के तहत चयनित 226 परिवारों की सहायता राशि बायोमेट्रिक सत्यापन के अभाव में अटकी हुई है। पालनहार परिवारों के अध्ययनरत बच्चों के लिए भुगतान से पूर्व विभाग की ओर से बायोमेट्रिक सत्यापन करवाया जाता है। हाल ही आवेदनों की जांच में यह बात सामने आने पर विभाग की ओर से आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करवाने के लिए सूचित किया जा रहा है। विभाग के कार्मिक वंचित परिवारों को सूचीबद्ध कर घर-घर दस्तक देकर बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए औपचारिकता ऑनलाइन पूरी करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन अभी भी कई परिवारों ने बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करवाया। गौरतलब है कि भुगतान के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक शर्त है और इसके बगैर भुगतान संभव नहीं।



यह है पूरी योजना
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से निर्धन, अनाथ, नि:शक्तजन, एचआईवी पॉजीटिव, विधवा, पुनर्विवाहित विधवा, नाते जाने वाली महिला, कुष्ठ रोग पीडि़त आदि जरूरतमंद बच्चों के भरण पोषण के लिए पालनहार योजना के तहत प्रतिमाह सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाने वाले छह वर्ष तक की आयु के बच्चे तथा 6 से 18 वर्ष तक की आयु के विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को पालनकर्ता अभिभावक के जरिए सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है जिसमें सहायता राशि का भुगतान आवेदन में बताए बैंक खाते के माध्यम से ऑनलाईन किया जाता है।

ऐसे में पात्र पालनहार व्यक्ति को भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, अध्ययनरत बालक-बालिका की स्कूल व आंगनबाड़ी का अध्ययन प्रमाण पत्र तथा बैंक खाते की डायरी लेकर बच्चों के साथ स्वयं संबंधित अटल सेवा केन्द्र या नजदीकी ई-मित्र पर ऑनलाईन आवेदन करना होता है।

Read More: कोटा में खूनी संघर्ष: पहले जुबान चली फिर लाठी-सिरये और तलवारें, सिर फटे

कर रहे हैं प्रयास
सुल्तानपुर ब्लाक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्वेता शर्मा का कहना है कि पालनहार योजना में पंजीकृत आवेदनों की जांच के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापान नहीं हुए हैं। आवेदनों को सूचीबद्ध किया गया है। आवेदकों को सत्यापन के अभाव में सहायता राशि का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में सत्यापन कराते ही राशि ऑनलाईन बैंक खाते में रिलीज कर दी जाएगी।

Updated on:
18 Jan 2018 12:13 pm
Published on:
18 Jan 2018 08:30 am