चोटी कटने से फैली सनसनी, रामगंजमंडी और अन्ता की महिलाएं बनी शिकार

कोटा के मायल गांव में शनिवार को घर के अंदर बैठी महिला की अचानक चोटी कट गई। अन्ता में भी चोटी कटने का मामला सामने आया है।

2 min read
Aug 06, 2017
Hair Cut, Women Hair Cut, Women Hair Cut  in Kota, Women Hair Cut  in Rajasthan, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika news, Kota News, चोटी कटवा, चोटी काटने की घटनाएं, पत्रिका.भारत
hair cut of Two women in kota

महिलाओं की चोटी कटने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को अन्ता में अपने घर में बैठी महिला की चोटी अचानक कट गई। इससे एक दिन पहले रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के मायल गांव में भी ऐसी ही घटना हुई। अचानक चोटी कटने से दोनों महिलाएं सदम में हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुस्लिम महिला की भी कट गई चोटी

अन्ता कस्बे में शनिवार शाम को एक महिला के बाल अचानक कट जाने से सनसनी फैल गई। भूरा कुआं के पास स्थित मस्जिद गली में रहने वाले खली की पुत्री निक्की ने बताया कि वह अपनी दो बहिनों के साथ घर के एक कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान अजीब सी दुर्गन्ध आने के बाद उसे चक्कर आ गए तो वह कमरे में ही लेट गई। इस दौरान उसके सिर पर जूड़ा बंधा था। कुछ देर बाद वह उठी तो जूड़ा खुला हुआ मिला। जब उसने दोबारा जूड़ा बांधने के लिए बाल पकड़ने चाहे तो बालों की कई गोल लटें नीचे गिर गई। भयभीत निक्की ने जब परिजनों को आवाज दी तो वह भी यह देखकर अचंभित रह गए। बात फैलते ही खली के घर लोगों की भीड़ जुटगई। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस तक भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और सभी को समझाने की कोशिश भी की। चोटी कटने से निक्की खासी सदमे में है।

घर में ही कट गई चोटी
रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के मायला गांव में शुक्रवार की रात घर के अंदर बने बाबाजी के स्थान पर ठोक लगाकर अपने पति के पास बैठी लाड़ बाई की चोटी भी अचानक कट गई। लाड़ बाई के पति राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नो बजे दोनों लोगों ने सोने से पहले घर में ही बने बाबाजी के स्थान पर ठोक लगाई। इसके बाद जब लाड़बाई जब वहां से उठकर चलने लगी तो उसकी चोटी कट कर गिर गई। कटी हुई चोटी देखकर उसे इतना सदमा लगा कि वह तुरंत बेहोश हो कर गिर पड़ी। चोटी कटने की जानकारी पुलिस को मिली तो पूरा जाप्ता पड़ताल के लिए घर पहुंच गया। फिलहाल लाड़बाई सदमे में है और पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Published on:
06 Aug 2017 08:12 am