महिलाओं को आत्मविश्वासी बनाने और समान अवसर देने के लिए हज कमेटी ने इस वर्ष हज के रूप में महिलाओं को सौगात दी है।
कोटा . इस वर्ष महिलाएं बिना किसी सहयोगी के हज यात्रा करेंगी। कमेटी इंडिया ने महिलाओं को आत्मविश्वासी बनाने और समान अवसर देने के लिए हज कमेटी ने इस वर्ष हज के रूप में महिलाओं को सौगात दी है। इसके तहत पहली बार महिलाएं बिना महरम के हज यात्रा पर जाएंगी। इस वर्ष प्रदेश से तीन समूहों में 12 महिलाओं को यह अवसर मिला है।
सरकार ने इस वर्ष एक समूह में आवेदन करने वाली महिलाओं को यह अवसर दिया है। इसके तहत 45 वर्ष से अधिक आयु वाली 4 महिलाओं के समूह को यह अवसर दिया है। इनमें शामिल 12 महिलाएं हज यात्रा पर जाएंगी। राजस्थान में पहली बार महिलाओं को बिना किसी सहयोगी के हज यात्रा करने का मौका मिला है।
बिना लॉटरी खुली किस्मत
समूह के रूप में आवेदन करने वाली महिलाओं को बिना लाटरी के यात्रा के लिए चयन किया है। स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि हालांकि इस वर्ष समूह के रूप में महिलाओं द्वारा किए गए आवेदनों की संख्या कम है, लेकिन आने वाले वर्षों में संख्या में इजाफा होने की संभावना है। पठान के अनुसार देशभर से 4-4 महिलाओं के 400 समूह हज यात्रा पर जाएंगे। हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए खुश खबर है। हज यात्रा की पहली किस्त जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
Read More : 1100 साल पुरानी विरासत की तबाही पर बोले मोहम्मद केके - लापरवाही नहीं, ये है बहुत बडी गलती
इन्हें मिलेगा सौभाग्य
प्रदेशभर से इस वर्ष हज यात्रा के लिए 5202 लोगों की लॉटरी निकाली गई है। कोटा से 225, बूंदी से 51, बारां से 75 व झालावाड़ से 79 यात्री हज करने के लिए जाएंगे। गत वर्ष 4800 लोग प्रदेश से यात्रा करने गए थे।