इतना ही नहीं साउथ का पत्थर उतारते समय उस पर एस-1, नॉर्थ में एन-1, वेस्ट में डब्ल्यू-1 और ईस्ट में ई-1 आदि क्रमानुसार अमिट स्याही से नंबर भी डालना बेहद जरूरी था। यूं सुधार सकते हैं गलती मोह मद केके कहते हैं कि जो गलती हो चुकी है उसे भुलाया तो नहीं जा सकता, लेकिन सुधारा जरूर जा सकता है। इसके लिए पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वह मठ के पुराने फोटो इकट्ठा करें और उन्हें देखकर निर्माण की बारीकिया समझें और पत्थरों के लगाने का क्रम तय करें।