कोटा

देश में पहली बार मैराथन विजेता का फैसला अब जूतों से होगा, कोटा में शुरू हो रही 21 किमी की हाफ मैराथन

कोटावासियों तैयार हो जाइये दिल की सेहत बनाने को। कोटा में शुरू हो रही २१ किमी की हाथ मैराथन, जिसमें धावकों के विजेता का फैसला जूतें करेंगे।
2 min read
• •
Feb 10, 2018
Half Marathon 2018

कोटा . दिल की सेहत के प्रति जागरूकता लाने के लिए 25 फरवरी को होने वाली हार्टवाइज 'वॉक-ओ-रन 2018Ó में दौडऩे वाले धावकों के जूतों में लगाई जाने वाली एक खास चिप उनके प्रदर्शन का आकलन कर हार-जीत का फैसला करेगी। अभी तक यह चिप विदेशों में ही उपयोग की जाती रही है, भारत में पहली बार इस आयोजन में इसका उपयोग किया जाएगा। माना जाता है कि इसका आकलन सबसे सटीक होता है। गु्रप संयोजक डॉ. साकेत गोयल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि इस चिप को जूतों में फीतों के साथ ही लगा दिया जाता है।

Read More : अगर घर में लगाएंगे ये Safety Gadgets, घर में घुसते ही जल उठेगी लाईटें, बजेगा तेज अलार्म पकड़ा जाएगा चोर

डॉ. गोयल ने बताया कि दौड़ के प्रति लोगों में उत्साह भी बढ़ रहा है। शहर में पहली बार 21 किमी की हाफ मैराथन के साथ 10 किमी की दौड़ और 6 किमी की ड्रीम रन भी होगी। इसमें देश-विदेश के मैराथन धावक शामिल होने जा रहे हैं। हाफ मैराथन को पूरा करने के लिए अधिकतम सवा तीन घंटे का समय दिया जाएगा। अन्तरराष्ट्रीय धावकों की भागीदारी को देखते हुए उनकी अलग कैटेगिरी बनाई गई है।

अन्तरराष्ट्रीय स्तर के इस इवेंट में पिछले साल भी विदेशी धावकों ने भाग लिया था। इस अवसर पर हार्टवाइज टीम के तरूमीतसिंह बेदी, कमलदीप सिंह, डॉ. अनीश खण्डेलवाल, सतीश शर्मा, डॉ. सुरभि गोयल, वीनेश गुप्ता, निखिल जैन, राहुल सेठी, रजत अजमेरा, सुमित अग्रवाल और आशीष अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस मौके पर रूट चार्ट का प्रारूप जारी किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दी जाने वाली टी-शर्ट और अन्य सामग्री का भी विमोचन किया गया।

Read More : नयापुरा थाने के पास बेखौफ चोरों का आधा दर्जन दुकानों व एक बैंक पर धावा...देखिए तस्वीरें...

देशभर से आएंगे धावक
हाफ मैराथन के लिए अहमदाबाद, अजमेर , बूंदी, ग्वालियर, जयपुर , जैसलमेर , मथुरा, पाली, रामगंजमंडी, शिवपुरी, अल्मोड़ा, भुवनेश्वर, फरीदाबाद, झालावाड़, झांसी, खानपुर, शोलापुर, इंदौर, अन्जा, भोपाल, सीकर, उदयपुर , शिलोंग से आवेदन आए हैं।

10 वाटर और 5 एनर्जी प्वाइंट
हाफ मैराथन और 10 किमी दौड़ की शुरुआत शहीद पार्क से होगी। यहां से अंटाघर सर्किल, बारां रोड, एसपी ऑफि स, माला रोड, क्लॉक टावर, हाट रोड, यू-टर्न माला रोड, आर्मी स्कूल, इनर माला रोड, गो कार्टिंग, सूचना केन्द्र, राजकीय कॉलेज होते शहीद उद्यान पर समापन होगा। 21 किमी हाफ मैराथन के लिए इस मार्ग के दो चक्कर लगाए जाएंगे। इस रास्ते में 10 जगह वाटर व 5 जगह एनर्जी पॉइंट होंगे।

Updated on:
10 Feb 2018 09:19 am
Published on:
10 Feb 2018 09:17 am