होली तक महिलाएं जरा संभलकर रहे तो ज्यादा ठीक होगा। कारण शनि और राहु। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ये दोनों ग्रह महिलाओं के पीछे पड़े हैं।
Read More: Holi 2018 : फागोत्सव में खुशियों के संग बरसे होली के रंग
ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार शुक्र भौतिक साधन संसाधनों के साथ महिलाओं का कारक ग्रह भी माना जाता है। और कुंभ राशि के शुक्र पर राहु और शनि की छाया पड़ रही है। इससे महिलाओं को परेशानी होगी। पढ़ाई ,घरेलू जीवन, दाम्पत्य जीवन, जॉब और बिजनेस को लेकर दोनों ग्रह महिलाओं को टेंशन दे सकते हैं। महिलाओं को किसी मुसीबत को लेकर सावधान रहना होगा। इससे बचने के लिए महिलाओं और लड़कियों को शुक्र के उपाय करने होंगे। महिलाओं के अलावा अन्य लोगों पर भी शुक्र का अशुभ असर रहेगा। लेकिन ज्यादा घबराने की बात नहीं है, ये दोनों ग्रह होली तक ही टेंशन देंगे।
कर्जा लेने की आ सकती है नौबत
यह ग्रह शनि की कुंभ राशि में है और ये 2 मार्च को मीन में जाएगा। शनि धनु राशि में है। शनि की तीसरी दृष्टि यानि टेढ़ी नजर शुक्र पर पड़ रही है। इसके अलावा शुक्र राहु के शतभिषा नक्षत्र में हैं। इस तरह शुक्र इन दोनों ग्रहों से पीडि़त है। शुक्र के कारण धन हानि हो सकती है। अचानक कर्जा भी लेने की नौबत आ सकती है।
Holi Special : राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, बदल जाएगी आपकी तकदीर
महिलाओं व लड़कियों के सम्मान में कमी और सुरक्षा को खतरा
महिलाओं और लड़कियों का मान सम्मान कम हो सकता है। सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। प्यार में धोखा मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में संकट और गृह क्लेश बढ़ सकता है। पढाई, नौकरी या बिजनेस में परेशानी आ सकती है।
Holi Special : होली का मजा किरकिरा करेगी बोर्ड परीक्षाएं
ये करें उपाय
- चावल में शक्कर मिलकर रोटी में रखे और गाय को खिलाएं।
- धन की देवी लक्ष्मी के समक्ष घी का दीप जलाकर सुख समृद्धि की कामना करें।
- नाभि पर इत्र लगाकर इस मुश्किल में राहत मिल सकती है।
- मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
शिव जी कपूर से आरती करें।
कर्ज से बचने का उपाय
-एक क्रिस्टल की माला धारण करें।
-घर में देसी कपूर जलाकर विष्णु और लक्ष्मीजी की आरती करें।
-पनीर का सेवन करें।