4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2018 : फागोत्सव में खुशियों के संग बरसे होली के रंग

होली में कुछ ही दिन शेष रह गए, ऐसे में बाजार व मंदिरों में होली की रंगत छाने लगी है। फागोत्सव मनाए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 26 Feb 2018, 11:41 AM IST

holi 2018

कोटा . होली में कुछ ही दिन शेष रह गए, ऐसे में बाजार व मंदिरों में होली की रंगत छाने लगी है। बाजारों में जगह-जगह रंग-पिचकारी की दुकानें सजीं हैं तो मंदिरोंं में फागोत्सव मनाए जा रहे हैं। आयोजनों का यह दौर होली तक चलेगा।

Holi festival 2018: होली के रंग में रंगने लगा बाजार, दुकानों पर सजे रंग और गुलाल


राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला संगठन की ओर से रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में फागोत्सव की धूम मची। श्रद्धालुओं ने राधाकृष्ण के संग होली का आनंद उठाया। महिलाएं राधाकृष्ण के स्वरूप में सजी और एक से बढ़कर एक कई भजनों पर नृत्य किया। महिलाओं ने फूलों से होली खेली। इस दौरान रसिया को नार बनाओ री...होलिया में उड़े से गुलाल...कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संगठन की संभागीय अध्यक्ष शशि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा, धनराज शर्मा, महिला मंडल की श्रुति मालवीय, अर्चना शर्मा, अनिता शर्मा, अंजनी शर्मा, समेत अन्स महिलाएं मौजूद रही।

Read More: होली का मजा किरकिरा करेगी बोर्ड परीक्षाएं

संकीर्तन परिक्रमा
तलवंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से रविवार को संकीर्तन परिक्रमा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संकीर्तन परिक्रमा हाथी, घोड़े, बग्घियां, बैण्ड बाजों से सुशोभित थी। राधा संग श्याम सजीले रथ में सवार थे। रथ फूल मालाओं से सजाया गया था। इसे श्रद्धालु खींच रहे थे। बैण्ड बाजों की धुन पर कभी राम बनके कभी श्याम बनके.. सरीखे भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे। कभी श्याम तेरी बंसुरी पुकारे राधानाम.. सरीखे भजनों से भक्ति भाव झलक रहा था। परिक्रमा के पीछे ऊंटगाडिय़ों में भजन मंडलियां और बच्चा पार्टी थी। परिक्रमा तलवंडी, इन्द्र विहार व आस पास के अन्य मार्गों से होते हुए मंदिर लौटी। मार्ग में जगह-जगह परिक्रमा का स्वागत किया गया।

Holi Special : खुल गया राज, हाथी पर होकर सवार लश्कर के साथ होली खेलने यहां जाते थे कोटा दरबार

काव्य गोष्ठी में बिखरे होली के रंग
कोटा. 'विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की ओर से होली के अवसर पर प्रेस क्लब में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवि व शायरों ने अपनी रचनाओं से वर्तमान राजनीति और समाज पर व्यंग्य के माध्यम से तीखे प्रहार किए। फागुन के माह की मस्ती और होली के पर्व की कविताओं ने भी खूब रंग बिखेरा। इस दौरान सीमा तबस्सुम, राजेन्द्र सुमन, शून्य आकांक्षी, नारायण शर्मा, शकूर अनवर, महेन्द्र नेह, निर्मल पाण्डेय सहित कई कवियों ने कविता पाठ किया।

Holi Special : राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, बदल जाएगी आपकी तकदीर

बेटी बचाने का संकल्प
श्रीराधे महिला मित्र मंडल की ओर से राठौर समाज के दादाबाड़ी छोटा चौराहे के पास स्थित छात्रावास में फागोत्सव मनाया। इसमें महिलाओं ने फूलों से होली खेली। बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुई। यहां भी राधाकृष्ण की झांकी सजाई। रंग मत डाल रे कान्हूड़ा... सरीखे भजनों पर नृत्य किया। इस मौके पर महिलाओं ने बेटी बचाओ का संकल्प भी लिया। मंडल की पदाधिकारी कुसुम राठौर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।