4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi festival 2018: होली के रंग में रंगने लगा बाजार, दुकानों पर सजे रंग और गुलाल

होली के त्योहार की रंगत अब बाजार में भी दिखाई देने लगी है। शहर में जगह-जगह रंगों और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 18 Feb 2018, 3:38 PM IST

holi festival 2018

कोटा . रंगों के त्योहार होली की तैयारी बाजारों में नजर आने लगी है। रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी को लेकर लोगों की बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बच्चे मोटू, पतलू और कार्टून पात्रों की पिचकारियों को बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं, नौजवान युवक बड़े साइज की पिचकारियों की खरीदारी में जुटे हैं। इसके अलावा हर्बल रंगों की खरीदारी भी अधिक हो रही है।

Read More: सावधान! कोटा में किसी भी पल हो सकते हैं धमाके, खतरे में लोगों की जान

शहर के मुख्य बाजार गुमानपुरा, जवाहर नगर, तलवंडी, रामपुरा, छावनी तथा सब्जीमंडी सहित अन्य जगहों पर दुकानें रंग, गुलाल व पिचकारियों से सजी हुई नजर आ रही हैं। हालांकि अभी होली को अभी 11 दिन शेष है। लेकिन, अभी से बाजारों में त्योहार की रौनक दिखने लगी है। दुकानदारों के अनुसार त्योहार को लेकर इस बार मार्केट में काफी चहल-पहल है। खरीदारी अच्छी हो रही है। युवाओं व बच्चों में पर्व को लेकर काफी उत्साह है।

Read More: टीले से लुढ़क कर बस्ती पर गिरा पत्थर, बच्चों ने भागकर बचाई जान, घरों की दीवारें टूटी, धमाके से दहशत

हर्बल रंगों की बढ़ रही मांग
बाजारों में हर्बल रंग व गुलाल की मांग ज्यादा है। युवा इस बार सामान्य रंगों की बजाए हर्बल रंगों की खरीददारी कर रहे हैं। बाजारों में कई रंगों की कई वैराइटियां मौजूद हैं।

Read More: भगवान के दर्शन करने घर से निकला बुजुर्ग पर चढ़ा दिया ट्रोला, भक्त की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

ये पिचकारियां बनी आकर्षण का केंद्र
बाजार में कई तरह की रंग-बिरंगी पिचकारियां आकर्षण का केन्द्र बनी हैं। दुकानों पर दबंग, प्रेशर गन, बाहुबली, कछुआ छाप, मोटू-पतलू, दिल, तितली, बैंगन, पिस्टल, गन मशीन, टैंक वाली गन, टैडी, डोरमेन, शार्ट गन, जय भीम, एंग्रीवर्ड आदि पिचकारियां भी बिक्री के लिए दुकानों पर सजी हैं। बच्चों को रंगीन गुब्बारे भी खूब भा रहे हैं।