2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घायल के साथ थाने के सामने किया प्रदर्शन

बूंदी-नैनवां मार्ग पर लगाया जाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 Nov 2016, 8:36 PM IST

देई. (बूंदी) जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में हुए झगड़े में एक गंभीर घायल को लेकर एक पक्ष के लोगों ने रविवार को यहां देई थाने के सामने घायल के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

आधे घंटे तक नैनवां-बूंदी मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाद में देई थानाधिकारी ने पहुंचकर जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया तब वे हटे।

जानकारी के अनुसार घायल देई निवासी राजाराम गुर्जर व दूसरे पक्ष के मोडूलाल गुर्जर के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। रविवार को राजाराम गुर्जर (55) व परिवार की दो पुत्रियों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।

जिसमें राजाराम गंभीर घायल हो गया। सूचना पर अन्य परिजन पहुंचे और घायल को देई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से थाने के सामने ले आए।

परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच लोगों ने थाने के सामने सुबह साढ़े नौ बजे नैनवां-बूंदी मार्ग पर जाम लगा दिया।

देई थानाधिकारी दयाराम पहुंचे और समझाइश की। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया तब करीब दस बजे सड़क से जाम हटा। बाद में घायल को देई अस्पताल लाए जहां से बूंदी रैफर कर दिया। इधर, पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।