2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान के दर्शन करने घर से निकला बुजुर्ग पर चढ़ा दिया ट्रोला, भक्त की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

बूढ़ादीत कस्बे में बड़ौद रोड पर घर के सामने ही ट्रोले की टक्कर से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 18 Feb 2018, 9:55 AM IST

Accident

बूढ़ादीत कस्बे में बड़ौद रोड पर घर के सामने ही ट्रोले की टक्कर से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बूढ़ादीत ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपााध्यक्ष 72 वर्षीय केदारलाल मीणा रोजाना की तरह शनिवार शाम को घर से सूर्यमंदिर आरती दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ौद की तरफ से तेजगति से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। जिससे उनका पैर फिसल कर टायर के नीचे आ गया।

Read More: सावधान! कोटा में किसी भी पल हो सकते हैं धमाके, खतरे में लोगों की जान

टायर पैर से निकलने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायल केदारलाल को सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। बूढ़ादीत एसएसओ रामलक्ष्मण ने बताया कि ट्रोला चालक मांगाहेड़ी निवासी मोडूलाल रेबारी, खलासी बड़ाखेड़ा निवासी गोविन्द रेबारी शराब के नशे में ट्रोला तेजगति से भागाकर ले जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं ट्रोला जब्त कर लिया।


Read More: ऐसा क्‍या हुआ कि‍ भोपाल की रैपि‍ड एक्‍शन फोर्स को कोटा में करना पडा फ्लैग मार्च

दो बाइक भिड़ी, युवक की मौत
बल्लभपुरा मोड के पास दो बाइकों की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार बारां जिले के कालाजी का कुआं अंता निवासी सोनू (33) व तिलकराज मेहरा ताथेड़ गांव से बाइक से अंता जा रहे थे।

Read More: एसडीएम ने कटवा दिए 66 परिवार के बिजली कनेक्शन, अब अंधेरे में कट रही रात

इसी दौरान गड़ेपान और भौंरा के बीच बल्लभपुरा मोड़ पर गलत साइड से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सोनू गंभीर घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने कोटा अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि तिलकराज का इलाज चल रहा है।