कोटा

पाक नागरिक के मददगार को पकडऩे के लिए पुलिस ने बिछाया जाल, 7 दिन छत्तीसगढ़ में डाला डेरा, हर बार दे जाता था चकमा, आखिर धरा गया

बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में घुसे पाकिस्तानी नागरिक का मददगार को कोटा पुलिस ने जाल बिछाकर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 6:57 AM IST
Pakistan infiltration

सुल्तानपुर . कस्बे में पिछले दिनों यहां हुई पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल हनीफ की गिरफ्तारी के मामले में जांच के बाद पुलिस ने उसकी मदद के आरोप में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी आरोपी शफीक मोहम्मद को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि 10 नवम्बर को कस्बे में हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद खालिक के घर से बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में घुसे पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल हनीफ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके नेपाल के रास्ते अजमेर आने, वहां रुकने व सिम खरीदने की बात सामने आई। सिम खरीदने में आईडी छत्तीसगढ़ की होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को रायपुर भेजा।

एक सप्ताह निगरानी के बाद आया पकड़ में
पुलिस टीम के जवानों ने छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह की मशक्कत के बाद शफीक को तलाशा, लेकिन हर बार यह जगह बदल लेता। अंतत: रविवार को इसे घर से पकड़ा और यहां लाकर सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शफीक व पाक नागरिक हनीफ की मुलाकात दिल्ली में हुई।

इसके बाद दोनों अजमेर आए जहां हनीफ ने परिजनों से बात करने के लिए शफीक से आईडी लेकर सिम खरीदी। उसकी आईडी से ही वह 2 दिन तक होटल में रुका। इसके बाद हनीफ सुल्तानपुर आ गया और शफीक रायपुर चला गया। शफीक को भी गिरफ्तार कर फॉरेेन एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शरीफ खान को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। ताकि, इस मामले में और जानकारी हासिल हो सके। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।

Read More: OMG: दिल्ली के बाद अब कोटा की हवा भी जहरीली, पानी में घुल रहे ऐसे हानिकारक तत्व जिससे हड्डियां हो रही टेड़ी

Updated on:
20 Dec 2017, 6:57 AM IST
Published on: