पुलिस देख कर्मचारी इधर-उधर हो गए। इरशाद अली ने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि दो दिन में सड़क की मरम्मत नहीं की तो पूरे शहर में काम बंद करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री शैलेन्द्र सोनगरा, प्रभात कश्यप, जीतू नरवाल, तरूण पाल, आदिल, मुराद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यूआईटी अध्यक्ष आरके मेहता ने बताया कि बिना अनुमति सड़क की खुदाई करने के मामले में न्यास की ओर से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।