scriptBig News : कोटा यूनिवर्सिटी का कारनामा, 50 हजार रुपए बचाने के लिए कर डाले 21 लाख खर्च | Swami Vivekananda Statue removed From Kota University | Patrika News
कोटा

Big News : कोटा यूनिवर्सिटी का कारनामा, 50 हजार रुपए बचाने के लिए कर डाले 21 लाख खर्च

कोटा विश्वविद्यालय के अफसरों का हठयोग, स्वामी विवेकानंद के ज्ञानयोग पर भारी पड़ गया। विवि प्रशासन ने 50 हजार रुपए बचाने के लिए 21 लाख खर्च कर डाले।

कोटाDec 19, 2017 / 08:34 am

​Zuber Khan

Kota University
कोटा . कोटा विश्वविद्यालय के अफसरों का हठयोग, स्वामी विवेकानंद के ज्ञानयोग पर भारी पड़ गया। आर्थिक तंगी के नाम पर पिछले 3 साल से फीस बढ़ाने में जुटे विवि प्रशासन ने 50 हजार रुपए बचाने के लिए 21 लाख रुपए खर्च कर डाले। विश्वविद्यालय परिसर में 20 महीने पहले स्थापित हुई स्वामी विवेकानंद की पत्थर की प्रतिमा को हटाकर अब ब्रॉन्ज की नई प्रतिमा लगाएगा।
यह भी पढ़ें

जहां मामूली बातों पर कर दिए जाते हैं कत्ल वहां की पुलिस को मिला नंबर वन का खिताब…जानिए कैसे




शैक्षणिक सत्र 2011-12 में कोटा विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ खांडल ने विवि प्रशासन से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी। तत्कालीन कुलपति प्रो. मधुसूदन शर्मा ने बजट न होने की बात कह इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद सौरभ ने विवेकानंद स्मारक संघर्ष समिति गठित कर करीब 2 लाख रुपए का चंदा जुटाया। इसमें से प्रतिमा बनाने के लिए सवाई माधोपुर के मूर्तिकार को 1.40 लाख रुपए का भुगतान किया गया और शेष 60 हजार रुपए संस्था पंजीकरण, व्याख्यान-सेमिनार आदि पर खर्च हुए।
यह भी पढ़ें

खेत में बछड़ा घुसा तो मालिक हुआ आग बबुला, पहले दौड़ा कर हाइवे पर लाया फिर ट्रैक्टर से कुचल डाला


4 साल बाद आई सुध
सौरभ के शहर छोडऩे के साथ ही विवि प्रतिमा को भूल गया। एबीवीपी के अश्विनी कुमार जब विभाग संगठन मंत्री बनकर कोटा आए तो उन्होंने फिर से ‘प्रतिमा आंदोलन छेड़ा और 4 साल बाद विवि प्रशासन मूर्ति लगाने को राजी हो गया। इसके लिए 11 लाख रुपए का बजट तय किया। करीब डेढ़ लाख रुपए मूर्तिकार का बकाया चुकाने, 5.5 लाख पेडेस्टल बनाने और ३ लाख मूर्ति स्थापना समारोह पर खर्च किए गए।
यह भी पढ़ें

शर्मनाक: लालची मां-बाप ने चंद पैसों के लिए अधेड़ को बेच दी अपनी नाबालिग बेटी



फिर रातों रात लगाई प्रतिमा
मार्च 2016 में हुए विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह ने आने की अनुमति तो दे दी थी, लेकिन उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में जाने से इनकार कर दिया था। उन्हें कैंपस में बुलाने के लिए विवि ने स्वामी विवेकानंद का सहारा लिया और रातों-रात मूर्ति स्थापित करा दी, लेकिन इस मूर्ति को देखने के बाद तत्कालीन छात्रसंघ महासचिव सागर जोशी ने कार्यक्रम का विरोध किया। दरअसल, जो मूर्ति लगाई गई थी वह स्वामी विवेकानंद की छवि से मेल नहीं खा रही थी। विवाद बढ़ा तो मूर्तिकार को बुलाया गया। उसने फिनिशिंग के 50 हजार रुपए और मांगे, लेकिन विवि इसके लिए राजी नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर की सड़कें कमरतोड़, जवानी में देती हैं ऐसा दर्द की बुढ़ापा लगे झूठ



अब फिर खर्च होंगे 10 लाख रुपए
अनावरण के बाद मूर्ति के स्वामी विवेकानंद की छवि से मेल खाता न देख राज्यपाल कल्याण सिंह खासे नाराज हुए थे। उस समय सफाई दे रहे विवि के अफसरों ने अब 20 महीने बाद मूर्ति को बदलने का फैसला लिया है। इंदौर की फर्म को 10 लाख रुपए में ब्रॉन्ज की मूर्ति बनाने का ठेका दिया गया है। फर्म को 2 महीने में मूर्ति बनाकर स्थापित करनी होगी।
छात्रों के पैसे की बर्बादी
कोटा विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ खांडल ने बताया कि ढाई लाख रुपए के लिए मना करने वाला कोटा विश्वविद्यालय मूर्ति स्थापित करने पर २१ लाख रुपए फूंकेगा। पुरानी मूर्ति को पॉलिश करने और छवि मिलान पर ५५ हजार रुपए ही खर्च होने थे, फैसला छात्रों के पैसे की बर्बादी है।
कोटा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप चौहान ने बताया कि पुरानी मूर्ति की छवि स्वामी विवेकानंद से मेल नहीं खा रही थी, इसलिए इसे बदला जा रहा है। अगले २ महीने में नई मूर्ति लगा दी जाएगी।

Home / Kota / Big News : कोटा यूनिवर्सिटी का कारनामा, 50 हजार रुपए बचाने के लिए कर डाले 21 लाख खर्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो