6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में बछड़ा घुसा तो मालिक हुआ आग बबुला, पहले दौड़ा कर हाइवे पर लाया फिर ट्रैक्टर से कुचल डाला

कोटा जिले के बपावर कस्बे में एक बछड़े को चारे की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। खेत मालिक ने उसे ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 18 Dec 2017, 10:44 AM IST

Animal Cruelty

मोईकलां . बपावर थाना क्षेत्र के लटूरा गांव स्थित एक खेत में चर रहे बछड़े को रविवार को युवक ने ट्रैक्टर से कुचल दिया। बछड़े की मौत के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़ फरार हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू की।

Read More: शर्मनाक: लालची मां-बाप ने चंद पैसों के लिए अधेड़ को बेच दी अपनी नाबालिग बेटी


प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस ने बताया कि लटूरा गांव के पास आरोपित युवक का खेत है। जहां सुबह साढ़े दस बजे बछड़ा चर रहा था। जिसे देख आरोपित आक्रोशित हो गया। वह पहले बछड़े को दौड़ा कर मेगा हाइवे तक लाया। इसके बाद ट्रैक्टर स्टार्ट कर बछड़े को काफी दूर तक दौड़ाया। बछड़ा सड़क किनारे रुका तो उसने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। बछड़े की मौत के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Read More: अरे यार, तू तो अभी तक जवां है..., देश-विदेश से कोटा में जुटे डॉक्टर्स खो गए पुरानी यादों में


कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है
बछड़े को ट्रैक्टर से कुचलने की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। हर किसी के मन में एक ही सवाल था की कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है। कैसे बेजुबान की जान ले सकता है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए गांव के प्रमुख मार्गों पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, कई संगठनों के पदाधिकारियों ने थानाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Read More: खुलासा: समय से पहले बूढ़े हो रहे कोटा के लोग, विकृत हो रहे नाजुक अंग और थम रहा बच्चों का दिमागी विकास

जांच शुरू
बपावर थाना थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को कौन था, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना को लेकर अभी तक किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले को जांच में रखा गया है।