टीम ने ठेकेदार से सड़क खुदाई का अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन उसके पास कोई अनुमति पत्र नहीं मिला। ठेकेदार ने निजी बिजली कम्पनी के लिए केबल बिछाने का बयान दिया है। डागा ने कहा कि जितनी सड़क की खुदाई की है, उसका नाप करवा लिया है। निजी बिजली कम्पनी से पांच हजार रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से रोड कटिंग की राशि वसूल की जाएगी। इसके लिए सोमवार को नोटिस जारी किया जाएगा।