जेईई-मेन उत्तीर्ण 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुरू डिक्लेरेशन फॉर्म ईडब्ल्यूएस-कैटेगरी, ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी तथा एससी-एसटी कैटेगरी के लिए जेईई-एडवांस्ड,2026 के इनफॉरमेशन ब्रोशर के एनेक्सचर-2 में उपलब्ध हैं।
जेईई-मेन 2026 के परीक्षा परिणाम के बाद जेईई-एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफाइड विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गई।
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि कैटगरी सर्टिफिकेट की उपलब्धता न होने पर भी विद्यार्थी संबंधित डिक्लेरेशन-फॉर्म का उपयोग कर ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। ये डिक्लेरेशन फॉर्म ईडब्ल्यूएस-कैटेगरी, ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी तथा एससी-एसटी कैटेगरी के लिए जेईई-एडवांस्ड,2026 के इनफॉरमेशन ब्रोशर के एनेक्सचर-2 में उपलब्ध हैं।
इस वर्ष कुल 2 लाख 50 हजार 182 विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइड हुए हैं। इनमें जनरल कैटेगरी से 96873, दिव्यांग-जनरल 4391, ईडब्ल्यूएस 25009, ओबीसी 67597, एससी 37522 और एसटी कैटेगरी से 18790 विद्यार्थी शामिल हैं।
शर्मा ने स्पष्ट किया कि इन क्वालिफाइड विद्यार्थियों में से सभी जेईई-एडवांस्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करेंगे। कई विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड के 2 अटेम्प्ट पहले ही पूर्ण कर चुके होंगे या कुछ बोर्ड परीक्षा में अंक-प्रतिशत की पात्रता हासिल नहीं कर पाए होंगे।
पिछले 3 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, औसतन 1 लाख 87 हजार विद्यार्थी ही जेईई-एडवांस्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। वर्ष 2025 में 186510, 2024 में 186584 और 2023 में 189487 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।