कोटा

झालावाड़: रानी लक्ष्मीबाई शिविर में आत्मरक्षा और योग का अभ्यास

Aug 25, 2026
Rajasthan

झालावाड़. राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन संपन्न हुआ। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। पुलिस विभाग से आई टीना ने छात्राओं को पंच और ब्लॉक जैसी आत्मरक्षा की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। शिविर में शारीरिक दक्षता के साथ-साथ छात्राओं को मानसिक मजबूती पर भी ध्यान केंद्रित कराया गया। गुरमीत कौर ने छात्राओं को योग और ध्यान का महत्त्व बताते हुए उनके दैनिक जीवन में इन्हें अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में योगित शर्मा, रुचि कुलश्रेष्ठ, नेहा पालीवाल, ईश्वर तानीवाल, दीपेश मीणा, अभिषेक आदि मौजूद थे।

Updated on:
05 Sept 2026 03:50 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:01 am