कोटा

जोडो….गऊघाट मंडल में निकली तिरंगा यात्रा

Aug 11, 2026
Rajasthan

गऊघाट। भारतीय जनता पार्टी गऊघाट मंडल की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, रामकिशन नागर एवं दुर्गा शंकर योगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। यात्रा के पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।

Updated on:
11 Aug 2026 06:01 am
Published on:
11 Aug 2026 06:01 am