कोटा

अलनिया में छात्रों के दो गुट भिड़े, चाकूबाजी में छात्र गंभीर घायल

छात्रों के एक गुट ने बीएससी दो छात्रों को घेरकर पीटा, चाकू लगने से एक छात्र गंभीर घायल    
less than 1 minute read
Mar 05, 2020
kota
अलनिया में छात्रों के दो गुट भिड़े, चाकूबाजी में छात्र गंभीर घायल,अलनिया में छात्रों के दो गुट भिड़े, चाकूबाजी में छात्र गंभीर घायल

कोटा. अलनिया स्थित निजी विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट के दो छात्रों को घेरकर लाठी और डंडों से पीटने के साथ ही चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अनन्तपुरा पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

निजी विवि में बीएससी एग्रीकल्चर चतुर्थ सत्र के छात्र अभिजीत गुर्जर ने अनन्तपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्त अनुष्क शर्मा के साथ बाइक से यूनिवर्सिटी जा रहा था। दोनों लोग जैसे ही वन विभाग की चौकी के पास पहुंचे वहां चाय की थड़ी पर पहले से बैठे हुए हर्षित मालव उर्फ द²ू, बिट्टू मीणा उर्फ नवीन और दिलीप मेहरा ने उनकी बाइक रुकवा ली।

अभिजीत ने आरोप लगाया है कि जैसे ही उन्होंने वहां से जाने की कोशिश की तीनों लोगों ने लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया। निजी विवि में ही पढऩे वाले छात्र हर्षित ने मारपीट के दौरान चाकू निकाल लिया और अभिजीत पर वार कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अन्य छात्र नन्द किशोर ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसके हाथ में भी चाकू मार दिया। तीनों ने उन्हें घेरकर मारा जिसमें उन्हें खासी चोट आई हैं। अनन्तपुरा थाने के एएसआई लाभचंद ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Updated on:
05 Mar 2020 09:59 pm
Published on:
05 Mar 2020 09:59 pm