कोटा

Rajasthan News: कोटा जेल में तैनात होमगार्ड के जूते से पकड़ी गई चरस-सिगरेट, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही दबोचा

कोटा केंद्रीय कारागार में तैनात होमगार्ड जवान कीर्ति कुमार को जूते के सोल में चरस छिपाकर जेल के अंदर ले जाते हुए पकड़ा गया। RAC जवान ने रूटीन तलाशी में भांडाफोड़ किया। पुलिस ने NDPS एक्ट में गिरफ्तार कर 35 ग्राम चरस, जर्दा और सिगरेट रैपर जब्त किए।

2 min read
Feb 19, 2026
कोटा सेंट्रल जेल

Kota News: कोटा की सेंट्रल जेल में तैनात एक होमगार्ड जवान को जेल के अंदर नशीले पदार्थ की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी ने इसके लिए बेहद चालाक तरीका अपनाया था। जेल प्रशासन ने इस संबंध में तुरंत नयापुरा थाने में शिकायत दर्ज करावाई है। साथ ही आरोपी होमगार्ड कीर्ति कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नयापुरा थाना अधिकारी विनोद नागर ने बताया कि आरोपी कीर्ति कुमार के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से 35 ग्राम चरस, जर्दे की पुड़िया और सिगरेट रैपर बरामद हुए है।

ये भी पढ़ें

जैसलमेर बॉर्डर पर पकड़े गए युवक का दुबई कनेक्शन, लाखों रुपए वसूली की जांच जारी

अपनाया तस्करी का अनोखा तरीका

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब शिफ्ट बदलने के दौरान जेल में प्रवेश कर रहे कर्मियों की रूटीन तलाशी ली जा रही थी। RAC जवान संदीप कुमार ने होमगार्ड कीर्ति कुमार के दाएं पैर के जूते की जांच की तो सोल के नीचे छिपी हुई जगह में नशीला पदार्थ मिला।

जब कीर्ति कुमार से इस बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद फौरन जाप्ता प्रभारी भगत सिंह और फिर जेल अधीक्षक भैरव सिंह राठौर को सूचना दी गई।

अन्य सुरक्षा कर्मियों की जांच जारी

कोटा जेल में सुरक्षा के लिहाज से हर महीने RAC जवानों के साथ होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई जाती है। कीर्ति कुमार 1 फरवरी से कोटा जेल में ड्यूटी पर तैनात था। जेल में हर महीने होमगार्ड मुख्यालय से 25 से 30 जवान तैनात किए जाते हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कीर्ति कुमार कब से यह तस्करी कर रहा था और क्या जेल के अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं। यह मामला जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जो लोग जेल की सुरक्षा के लिए तैनात हैं, वही अगर तस्कर बन जाएं तो कैदियों तक नशा पहुंचने से रोकना कैसे संभव होगा?

ये भी पढ़ें

Rajasthan: आदिवासी महिलाओं की खुशहाली के रंग, गालों पर महकेगी हर्बल गुलाल, प्रदेशभर में डिमांड

Published on:
19 Feb 2026 05:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर