कोटा

Kota Mandi Bhav: गेहूं-चना तेज, धनिया मंदा, चांदी 6 हजार फिर लुढ़की, जानें मंडी के ताजा भाव

Kota Mandi Bhav 18 November: भामाशाह मंडी में बुधवार को करीब 1.70 लाख कट्टे कृषि जिंसों की आवक हुई। गेहूं 35 और चना 50 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा, जबकि धनिया 200 रुपए मंदा हुआ। दूसरी ओर कोटा सर्राफा बाजार में चांदी 6,000 रुपए टूटकर 1.69 लाख रुपए प्रति किलो और जेवराती सोना 2,900 रुपए गिरकर 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 11:03 PM IST
kota Mandi
Kota Mandi Bhav: मंडी के बाहर वाहनों की कतार (फोटो-पत्रिका)

कोटा। भामाशाह मंडी में बुधवार को कृषि जिंसों की बंपर आवक के बीच गेहूं और चने के भाव में तेजी रही, जबकि धनिया मंदा बिका। मंडी में सभी कृषि जिंसों की कुल आवक करीब 1.70 लाख कट्टे रही। गेहूं के भाव में 35 रुपए और चने में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। इसके विपरीत धनिया के भाव 200 रुपए प्रति क्विंटल गिर गए। लहसुन की करीब 4 हजार कट्टे आवक हुई। इसके भाव 5,400 से 21,500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

मंडी में गेहूं मिल 2,875 से 2,950 रुपए और चना देशी 6,700 से 6,950 रुपए प्रति क्विंटल बिका। सोयाबीन के भाव 6,000 से 7,601 रुपए रहे। धान की विभिन्न किस्मों में भी कारोबार हुआ। किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव रहा।

चांदी 6 हजार रुपए टूटी, सोना भी 2,900 रुपए सस्ता

कोटा सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव 6,000 रुपए टूटकर 1,69,000 रुपए प्रति किलो रह गए। जेवराती सोना 2,900 रुपए गिरकर 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुद्ध सोने के भाव 1,36,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।

सोने के कैरेट के अनुसार भाव (रुपए प्रति 10 ग्राम)

कैरेटभाव
24 कैरेट (99.5)1,35,800
22 कैरेट1,25,741
20 कैरेट1,18,087
18 कैरेट1,08,640
14 कैरेट95,634

भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार।

भामाशाहमंडी के ताजा कृषि जिंस भाव

कृषि जिंसभाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं मिल2,875–2,950
गेहूं एवरेज टुकड़ी2,950–3,050
गेहूं बेस्ट टुकड़ी3,050–3,200
धान (1509)4,100–4,450
धान (1847)4,000–4,350
धान (1718)4,400–4,701
धान सुगंधा3,700–4,101
धान (पूसा-1)4,200–4,600
धान (1401)4,300–4,651
सोयाबीन6,000–7,601
सरसों8,800–9,851
अलसी9,500–10,000
ज्वार शंकर2,000–2,500
मक्का नई2,300–2,870
जौ2,600–2,850
तिल्ली12,000–15,500
मैथी5,800–7,000
धनिया बादामी14,500–15,000
धनिया ईगल15,000–15,700
धनिया रंगदार16,000–17,500
मूंग6,500–8,000
उड़द6,000–8,800
चना देशी6,700–6,950
चना मौसमी नया6,600–6,951
चना पेप्सी6,600–6,901
चना डंकी5,200–6,600
चना काबुली5,500–8,500
लहसुन5,400–21,500

खाद्य तेल, घी और किराना के भाव

खाद्य तेल (15 किलो प्रति टिन)

तेलभाव (रुपए)
सोया रिफाइंड फॉर्च्यून2,600
चंबल2,570
सदाबहार2,410
लोकल रिफाइंड2,290
दीप ज्योति2,430
सरसों स्वास्तिक3,360
अलसी2,940
मूंगफली ट्रक3,450
कोटा स्वास्तिक3,020
सोना सिक्का3,260
कटारिया गोल्ड3,050
वनस्पति घी स्कूटर2,070
वनस्पति घी अशोका2,070

देसी घी (प्रति टिन): मिल्क फूड 10,040, कोटा फ्रेश 9,900, पारस 10,350, नोवा 10,100, अमूल 9,980, मधुसूदन 10,500 और परम 10,340 रुपए।

अन्य किराना भाव: चीनी 5,600 से 5,640 रुपए प्रति क्विंटल। बासमती चावल 9,500 से 10,500, मूंग दाल 9,500 से 10,200, मोगर 10,700 से 11,100, चना दाल 8,800 से 9,000, तुअर दाल 12,000 से 15,200, उड़द 10,800 से 11,500, उड़द मोगर 12,000 से 13,000 और मसूर 7,000 से 7,500 रुपए प्रति क्विंटल रही।

मंडी के बाहर जाम से उद्योगों का काम प्रभावित, 40 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

भामाशाहमंडी में कृषि जिंसों की बंपर आवक का असर अब आसपास के औद्योगिक क्षेत्र पर भी पड़ने लगा है। मंडी के बाहर ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें करीब एक किलोमीटर तक पहुंचने से इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर 5, 6 और 7 पर स्थित उद्योगों का काम प्रभावित हो रहा है। जाम के कारण उद्योगों तक कच्चा माल नहीं पहुंच पा रहा और तैयार माल लेकर निकलने वाले वाहन भी फंस रहे हैं। इससे उत्पादन और समय पर आपूर्ति में परेशानी आ रही है।

एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि जाम के कारण उद्योगों का संचालन मुश्किल हो गया है। इस समस्या से जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। बुधवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया और सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने मंडी सचिव मुकेश मीणा तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मंडी के अंदर और बाहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने गुरुवार से मंडी के बाहर व्यवस्था संभालने के लिए 40 पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और होमगार्ड लगाने का निर्णय लिया है।

Updated on:
18 Nov 2026, 11:03 PM IST
Published on: