कोटा

कोटा नगर निगम चुनाव में 17 प्रत्याशी करोड़पति, सबसे मालदार है भाजपा प्रत्याशी, जानिए और रोचक जानकारियां

Kota Municipal Corporation Elections : कोटा नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से रिटर्निंग अधिकारी को दिए गए शपथ पत्र में कई रोचक जानकारी सामने आई है। नगर निगम में 17 प्रत्याशी करोड़पति हैं वहीं एक प्रत्याशी ऐसा भी है जिसके पास बाइक तक नहीं है।
2 min read
Sep 04, 2026
kota nager nigam elections 17 candidates crorepatis know more revelations
Kota Municipal Corporation Elections : फाइल फोटो पत्रिका

Kota Municipal Corporation Elections : कोटा नगर निगम चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी के बाद सभी 100 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई। प्रत्याशियों की ओर से रिटर्निंग अधिकारी को दिए गए शपथ पत्र में कई रोचक जानकारी सामने आई है। कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के 17 करोड़पति प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि एक प्रत्याशी के पास बाइक तक नहीं है। करोड़पति उम्मीदवारों में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 4 हैं।

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार शर्मा सबसे मालदार

कोटा नगर निगम के भाजपा-कांग्रेस के 200 उम्मीदवारों में सबसे मालदार प्रत्याशी देवेंद्र कुमार शर्मा हैं, जिनके पास करीब 12 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। देवेंद्र कुमार शर्मा भाजपा से प्रत्याशी हैं। जबकि, दोनों दलों में 9 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास 50 हजार की भी चल-अचल संपत्ति नहीं है। इनमें बीजेपी के 5 और कांग्रेस के 4 प्रत्याशी हैं। वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी के पास 1 करोड़ 20 लाख के वाहन हैं, जबकि वार्ड 79 से भाजपा के प्रत्याशी के पास बाइक तक नहीं है।

80 प्रत्याशियों के पास 25 लाख से ज्यादा संपत्ति

भाजपा और कांग्रेस के 80 प्रत्याशियों के पास 25 लाख से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। इसमें भाजपा के 51% यानी 51 उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस के 29% यानी 29 प्रत्याशी हैं।

पांच सबसे अमीर उम्मीदवार

वार्ड - नाम - कुल सम्पति
9 देवेंद्र कुमार शर्मा 12 करोड़
54 विवेक राजवंशी 5 करोड़
85 अजय कासलीवाल 3 करोड़
19 राकेश पुटरा 3.5 करोड़
83 सीमा चौधरी 2 करोड़

इन पांच के पास सबसे कम पैसा

वार्ड - नाम - कुल सम्पति
17 संजय कुमार सैनी 7 हजार
66 संदीप सिंह 14 हजार
18 दिव्या मीना 15 हजार
95 कुलदीप मेहरा 25 हजार
82 अमरीन अंसारी 26 हजार

सभी 100 वार्डों में चुनावी तस्वीर हुई साफ

कोटा नगर निगम चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी के बाद सभी 100 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई। निगम के 100 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस समेत कुल 373 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 14 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। नाम वापसी की अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस में बागी प्रत्याशियों की मान मनोव्वल चलती रही। जो प्रत्याशी नाम वापसी के लिए तैयार हो गए, उन्हें रिटर्निंग अधिकारी के पास ले जाकर नाम वापस करवाया गया।

Updated on:
04 Sept 2026 04:09 pm
Published on:
04 Sept 2026 04:09 pm