कोटा

बिना हेलमेट स्कूटर सवार को रोका तो युवक हुआ आग बबूला, बीच चौराहे पर ट्रैफिक कांस्टेबल को पीटा

Helmet invoices, Crime News: बिना हेलमेट के जा रहे स्कूटर सवार को रोकने पर युवक ने ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट कर दी।
2 min read
• •
Jul 17, 2019
Bike rider beat traffic police
बिना हेलमेट स्कूटर सवार को रोका तो युवक हुआ आग बबूला, बीच चौराहे पर ट्रैफिक कांस्टेबल को पीटा

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी सर्किल पर मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन ( traffic rules ) कर रहे स्कूटर सवार को रोकने पर उसने यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी तथा फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने यातायात पुलिस ( Traffic police ) हैड कांस्टेबल की ओर से आरोपी के खिलाफ मारपीट व राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

Read More: बड़ी खबर: बेरोजगारी भत्ते पर राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को दिया एक और तोहफा

थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि यातायात हैड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को वे इंदिरा गांधी सर्किल पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटर सवार युवक बिना हेलमेटलगाए तेजी से आया। उसे रोका तो उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी तथा धक्का-मुक्की व मारपीटकर स्कूटर लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी के स्कूटर नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने देर रात आरोपी कुन्हाड़ी निवासी नीरज गौतम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हेलमेट से बचने के लिए कांस्टेबल को टक्कर मार गए थे बाइक सवार
ट्रैफिक पुलिस पर बाइक सवारों द्वारा मारपीट करने का यह डेढ़ माह में दूसरा मामला है। इससे पहले 19 जून को डीसीएम रोड संजय नगर पुलिया के पास मंगलवार को चेकिंग के दौरान बाइक चालक ने चालान से बचने के लिए यातायात पुलिस कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे पुलिसकर्मी का हाथ टूट गया।

यातायात पुलिस एएसआई सत्यनारायण सुबह तीन यातायात कांस्टेबल को साथ लेकर डीसीएम रोड संजय नगर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान लिंक रोड नए बस स्टैंड की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक संजय नगर पुलिया की ओर आते नजर आए। बाइक चालक ने हेलमेट बाइक पर लटका रखा था। वहां पर ड्यूटी दे रहे कांस्टेबल अशफाक ने बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक चालक चालान से बचने के लिए अशफाक को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। अशफाक घायल होकर गिर पड़ा। उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां एक्सरे व प्राथमिक उपचार करवाया।

Published on:
17 Jul 2019 09:00 am