कोटा

कोटा में चलती ट्रेन से फिसला नेशनल लेवल तीरंदाज, दर्दनाक मौत, सदमे में हैं साथी खिलाड़ी और कोच

Kota : कोटा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में नेशनल लेवल के तीरंदाजी के खिलाड़ी अर्जुन सोनावाने की चलती ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। हादसे की खबर सुन साथी खिलाड़ी और कोच सदमे में आ गए।

less than 1 minute read
Nov 03, 2025
मृतक खिलाड़ी अर्जुन सोनावाने। फाइल फोटो पत्रिका

Kota : कोटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में नेशनल लेवल के तीरंदाजी के खिलाड़ी की चलती ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। मृतक खिलाड़ी की पहचान अर्जुन सोनावाने (20 वर्ष) निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।जीआरपी डीएसपी शंकरलाल मीणा के अनुसार अर्जुन अपनी टीम और कोच के साथ शकूरबस्ती-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन से सफर कर रहा था। सभी भटिंडा से टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर मुंबई लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 8.30 बजे ट्रेन कोटा जंक्शन पर पहुंची।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकली बारात, आखिर किस दहशत में थे दूल्हा और बाराती, जानेंगे तो चौंक जाएंगे

पैर फिसल, चलती ट्रेन से नीचे गिर गया

जैसे ही ट्रेन कोटा जंक्शन पर जैसे धीमी हुई अर्जुन अपने साथियों के साथ गेट पर उतरने की तैयारी कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। अर्जुन ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

गंभीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही उसके साथी खिलाड़ी और कोच सदमे में आ गए। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को टीम और कोच को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टेट और नेशनल टूर्नामेंट में 8 बार जीता गोल्ड

टीम के कोच के अनुसार अर्जुन ग्रेजुएशन कर रहा था। पिछले 5 साल से तीरंदाजी कर रहा था। 8 बार नेशनल खेल चुका था। स्टेट और नेशनल टूर्नामेंट में 8 बार गोल्ड मेडल जीत चुका था। अर्जुन के पिता किसान हैं।

ये भी पढ़ें

Bharatpur : ‘कुछ करो मां, मैं मर जाऊंगी…’, बहू का दर्द देख सास सबसे गिड़गिड़ाती रही, आखिरकार सुबह पिंकी की सांसें थम गईं

Published on:
03 Nov 2025 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर