विज्ञान नगर इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बंसल पार्क क्लब व टिक्स क्लब के मध्य खेला गया
कोटा .
विज्ञान नगर इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बंसल पार्क क्लब व टिक्स क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें बंसल पार्क क्लब चैम्पियन बना।
Read More: मौसम ने दिखाए तेवर तो किसानो ने बदले रास्ते
क्लब सचिव ललित भट्ट ने बताया कि सुपर आठ के मुकाबलों के बाद सेमी फाइनल में बी ट्रिक्स क्लब, ने संजय नगर इलेवन को दो विकेट से हराया, वहीं बंसल पार्क क्लब ने हुसैनी क्लब को 22 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में ट्रिक्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, 8 ओवर में 91 रन बनाए। इसमें गिरिराज ने 27 व रजनीश शुक्ला ने 32 रनों का योगदान दिया।
Read More: सांसद बिरला ने पर्यटन मंत्री को सौंपा कोटा के मथुराधीश मंदिर को कृष्ण सर्किट से जोड़ने का प्रस्ताव
लक्ष्य का पीछा करते हुए बंसल क्लब ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। विक्की मल्हा ने 46 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। सर्वाधिक छक्कों के लिए हेप्पी सपनानी को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि अली मेहंदी व विशिष्ट अतिथि प्रेम शंकर शर्मा, बबलू, सुनील गिरी, महावीर सिंह, ईश्वर शर्मा रहे। इस अवसर पर आयुष शर्मा, अर्जुन सिंह पटेल, राजकुमार, अभिमन्यु सुराणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
जिला विजेता के लिए दमखम आज
कोटा . जिला फुटबॉल संघ कोटा की ओर से आयोजित की जा रही जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला झाला जालिम सिंह क्लब व कोटा यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा। संघ के सचिव कुलदीप सिंह झाला ने बताया कि गुरुवार को तीन मैच खेल गए। पहला मैच यूनाइटेड क्लब व टाइगर क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें यूनाइटेड क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की।
उन्होंने कहा कि पहला सेमीफाइनल झाला जालिम सिंह क्लब व फुटबॉल रेजीमेंट के बीच खेला गया, जिसमें जालिम सिंह क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल कोटा यूनाइटेड व विजयवीर क्लब कुन्हाड़ी के बीच खेला गया जिसमें यूनाइटेड क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज की।
संघ के पदाधिकरियों ने बताया कि जिला स्तरीय टूर्नामेंट के आधार पर राज्य स्तर के लिए टीम का चयन किया जाएगा। खिलाडिय़ों की परफोर्मेंस पर नजर है।