कोटा

भारतीय गणित का लोहा मनवाने जर्मनी रवाना हुए कोटा के छात्र

कोटा के छात्रों ने गणित से लेकर तैराकी तक में जीत का परचम लहराया है। गणित के महारथी दुनिया में प्रतिभा का प्रदर्शन करने जर्मनी रवाना हुए।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2017, 2:47 PM IST
Junior Mental Calculation World Championship, Math World Championship, Kota Coaching, Math Olympiad, Rajasthan patrika, Kota Patrika, Kota News, patrika News
Kota students participate in junior mental calculation world championship

प्रतिभाएं किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। वे तो अपनी काबिलियत के दम पर अपना रास्ता स्वयं बना लेती है। आवश्यकता है बस उन्हें उचित मार्गदर्शन की। यह बात देश के इन 12 विद्यार्थियों ने सिद्ध कर दिखाई। सबसे कम समय में गणित के सवालों को हल करके न केवल लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया। बल्कि अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई भी किया।

जर्मनी के बीलफैल्ड शहर में 26 सितम्बर से 9 अक्टूबर के बीच होने वाली जूनियर मेंटल केल्कुलेशन (मानसिक गणित) वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 12 विद्यार्थियों सहित 18 सदस्यों का दल कोटा स्टेशन से मंगलवार सुबह रवाना हुआ। दल में कोटा के 7, बारां से 2 व शिवपुरी से 3 विद्यार्थी शामिल है। प्रतियोगिता में 25 देशों के 90 मानव कैल्कुलेटर भाग ले रहे हैं जो 2 घंटे में गणित की 25 श्रेणियों के सवाल हल कर अपने देश की श्रेष्ठता सिद्ध करेंगे।

जर्मनी में साबित करेंगे भरतीय योग्यता

भारतीय विद्यार्थियों के दल को जर्मनी के न्यूमबर्ग शहर के प्रतिष्ठित स्कूल ने भी आमंत्रित किया है। कोटा से कृष्णा रोहिरा, स्पर्श मंगल, हेतांश खंडेलवाल, आर्यन गुप्ता, युवाश्री राजन, मीशा अग्रवाल व प्रद्युमन सिंह और बांरा से हेतांश खंडेलवाल व अनुष्का सोनी के साथ-साथ शिवपुरी से श्रुति वर्मा, संगम गुप्ता व मोहक अग्रवाल का इस टीम के लिए चयन हुआ है। जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

राज्य में यशराज दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ तैराक

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में 17 से 22 सितम्बर तक हुई 62वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 17 से 19 आयु वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता में कोटा के यशराज यादव ने 4 स्वर्ण जीतकर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब हासिल किया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोटा दूसरे स्थान पर रहा। कोच सुरेन्द्र हाड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता सामप्ति पर कोटा पहुंची टीम का सांसद ओम बिरला ने अपने निवास पर स्वागत किया। वहीं टीम से उनके अनुभवों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

Published on: