दोनों पदों पर संध्या राठौड़ गुट 7-4 से काबिज हो गया। वहीं एक सदस्य गजेन्द्र मालवीय मतदान करने नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि 25 सितंबर को ही 12 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव परिणाम आया था जिसमें संध्या राठौड़ के पैनल के सात सदस्यों ने जीत हासिल की। देवीलाल गोचर व प्रकाश जायसवाल के पैनल से दो-दो सदस्य जीते हैं। महेन्द्र नागर अपने पैनल से अकेले जीतने वाले सदस्य हैं। जीतने वालों में संध्या राठौड़, जमुनालाल गुर्जर, पूनम गौतम, सुरेश मेहरा, महेन्द्र कुमार नागर, राजमल मीणा, देवलाल गोचर, गजेंद्र मालवीय, प्रकाश जायसवाल, उमेश मीणा, मनोज कुमार शृंगी व गायत्री मीणा शामिल है।