कोटा

लाखेरी महाविद्यालय भवन तैयार

Aug 07, 2026
Rajasthan

तीन दशकों का संघर्ष रंग लाया
लाखेरी. विद्यार्थियों की उम्मीदों से जुड़ा राजकीय महाविद्यालय अब नए भवन में पहुंचने की तैयारी में है। पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के समीप कोटा-लालसोट मेगा हादवे पर स्थित यह भवन शहर के दशकों पुराने जनसंघर्ष का परिणाम है। भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसमें विद्युत, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने सहायक अभियंता सुरेश कुमार मीणा से चर्चा कर प्रक्रिया को गति दी है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थी आधुनिक परिसर में अध्ययन कर सकें। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय से संचालित महाविद्यालय को अब कक्षाएं व बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।

Updated on:
07 Aug 2026 06:00 am
Published on:
07 Aug 2026 06:00 am