पेंशनर्स को राहत: अब जिला अस्पताल में मिलेगी फोटोयुक्त पर्ची
Also Read
View All 
बमोरीकलां. यहां भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्रामीण सेवा फॉलोअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 22 विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी विभाग अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान कर उनसे प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कैंप के दौरान जिला कलक्टर द्वारा ग्रामपंचायत बमोरीकलां में पीएम जनमन योजना अंतर्गत सहरिया परिवारो के आबादी विस्तार हेतु खसरा संख्या 1441 रकबा 1.00 हैक्टेयर भूमि निशुल्क आवंटित की गई थी, इस आधार पर इस कैंप में आवंटित भूमि में आवास निर्माण हेतु सहरिया परिवारों को रियायती दर पर भूखण्ड आवंटित कर पट्टा जारी किया गया। इस अवसर पर प्रशासक मलखान सिंह हाड़ा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।