कोटा

Success Story: जेईई मेन-2025 के टॉपर से मिले लोकसभा अध्यक्ष, ऐसे मिली सफलता; मां ने नौकरी से लिया ब्रेक, पिता ने लिया डेपुटेशन

JEE Main-2025 Topper: जेईई मेन-2025 के टॉपर ओमप्रकाश बेहरा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी है।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 3:07 PM IST
jee main 2025 topper
jee main 2025 topper

JEE Main-2025: जेईई मेन- 2025 के परिणाम में 'कोटा फैक्ट्री' ने फिर कमाल किया है। परिणाम में कोटा की बदौलत राजस्थान सिरमौर रहा है। राजस्थान के 7 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला। इनमें से 6 स्टूडेंट्स कोटा के एलन क्लासरूम कोचिंग से है। इनसे में से एक ओडिशा के रहने वाले ओमप्रकाश ने ऑल इंडिया रैंक- 1 हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि 'कोटा में अध्ययनरत ओडिशा के ओमप्रकाश बेहरा ने जेईई मेन- 2025 (JEE Main-2025) में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उन्हें इस गौरवपूर्ण सफलता पर शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम और अनुशासन की मिसाल है, बल्कि कोटा की शैक्षणिक संस्कृति की भी सजीव अभिव्यक्ति है।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'इस सफलता के पीछे ओमप्रकाश के माता-पिता का त्याग और समर्पण विशेष रूप से प्रेरणादायक है। ओमप्रकाश, उनके माता-पिता, शिक्षकों और कोटा की शिक्षण संस्थाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने, यही कामना है। JEE Main-2025 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं।'

पिता अधिकारी, मां लेक्चरर

ओमप्रकाश बेहरा ने कोटा के एलन कोचिंग सेंटर में पढ़कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। ओम प्रकाश ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर परफेक्ट स्कोर बनाया है। ओम प्रकाश बेहरा ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। उनके पिता ओडिशा प्रशासनिक सेवा में अधिकारी हैं। उनकी मां स्मिता रानी बेहरा ओडिशा में कॉलेज लेक्चरर हैं। बेटे की पढ़ाई के लिए पिछले तीन साल से अवकाश पर हैं और बेटे के साथ कोटा में रहती हैं।

दिया सक्सेस मंत्र…

ओमप्रकाश बेहरा ने अपनी इस उपलब्धि के बाद कहा कि परीक्षा में सफलता का एक मात्र मंत्र है कि जो हो चुका है उस पर ध्यान देने की जगह जो हो रहा है, उस पर ध्यान दें। मेरे पास स्मार्टफोन नहीं है, क्योंकि मेरा मानना है कि इससे ध्यान भटकता है। मैं रोजाना 8 से 9 घंटे सेल्फ स्टडी करता हूं। अभी एडवांस्ड की तैयारी चल रही है।

राजस्थान के 7 छात्रों के 100 पर्सेंटाइल

एनटीए की ओर से जारी सूची में टॉप-100 पर्सेंटाइल के 24 स्टूडेंट्स में राजस्थान के 7, पश्चिम बंगाल के 2, महाराष्ट के 3, कर्नाटक का 1, तेलंगाना के 3, गुजरात के 2, दिल्ली के 2, उत्तर प्रदेश के 3, आंध्र प्रदेश के 1 स्टूडेंट ने 100 परसेंटाइल स्कोर बनाया है।

Updated on:
20 Apr 2025, 3:07 PM IST
Published on: