जेईई-मेन परिणाम आने के साथ ही शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिणाम के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अपने प्राप्तांक और पर्सेन्टाइल को लेकर असमंजस में रहे। परिणामों के दौरान कई शिफ्टों में हुई जेईई मेन परीक्षा के जारी किए गए एनटीए स्कोर में समान पर्सेन्टाइल पर भी अंकों का बड़ा अंतर देखा गया। स्टूडेंट इस बात से भी चिंतित हैं कि अभी तक एनटीए की ओर से इस संबंध में कोई पक्ष सामने नहीं आया है।
जेईई-मेन परिणाम आने के साथ ही शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिणाम के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अपने प्राप्तांक और पर्सेन्टाइल को लेकर असमंजस में रहे। परिणामों के दौरान कई शिफ्टों में हुई जेईई मेन परीक्षा के जारी किए गए एनटीए स्कोर में समान पर्सेन्टाइल पर भी अंकों का बड़ा अंतर देखा गया। स्टूडेंट इस बात से भी चिंतित हैं कि अभी तक एनटीए की ओर से इस संबंध में कोई पक्ष सामने नहीं आया है।
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई मेन जनवरी परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ बड़ी संख्या में अब विद्यार्थी सेशन-2 अप्रेल के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनमें कई ऐसी बड़ी त्रुटियां सामने आ रही है, जिनसे स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के समय विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्यादातर स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि जेईई-मेन के पोर्टल पर सेशन-2 के लिए आवेदन कैसे करें, यह समझ नहीं पा रहे हैं। इस प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी कहीं नहीं दी गई है, स्टूडेंट्स को सेशन-2 का आवेदन शुल्क जमा करवाने का अलग से कोई विकल्प समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में वे स्टूडेंट्स जिन्होंने पूर्व में जेईई-मेन जनवरी के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपने पुराने एप्लीकेशन नम्बर एवं पासवर्ड से लॉगइन कर एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर दिए गए सेशन 2 विकल्प को चुनकर फाइनल सब्मिट कर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, तभी आवेदन शुल्क का भुगतान कर ही वह सेशन-2 परीक्षा में शामिल हो सकेगा। पूर्व में भी आवेदन शुल्क को लेकर बहुत से विद्यार्थियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
साथ ही बहुत से स्टूडेंट्स अपने परीक्षा स्टेट, कैटेगिरी, स्वयं एवं माता-पिता के नाम में बदलाव को लेकर जेईई-मेन अप्रेल परीक्षा के लिए नए स्टूडेंट की तरह आवेदन कर रहे हैं। जनवरी में आवेदन कर चुके स्टूडेंट्स के लिए केवल एग्जाम सिटी, स्टेट ऑफ इलेजिब्लिटी, मीडियम, कोर्स एवं अकेडमिक डिटेल में ही करेक्शन का मौका दिया गया है। जबकि इन सभी स्टूडेंट्स को भी पुराने एप्लीकेशन नम्बर एवं पासवर्ड से ही आवेदन करना चाहिए, अन्यथा इनके जनवरी एवं अप्रेल परीक्षा के लिए आवेदन क्रमांक भी अलग-अलग हो जाएंगे और दोनों परीक्षा देने पर हायर एनटीए स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक निकल पाना संभव नहीं होगा। अप्रेल जेईई-मेन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च है। इस परीक्षा के लिए अब तक करीब 40 हजार से अधिक ऐसे नए स्टूडेंट्स अप्रैल सेशन के लिए आवेदन कर चुके हैं, जिन्होंने पूर्व में जनवरी परीक्षा नहीं दी है, ऐसे में यूनिक कैंडिडेट की संख्या 13 लाख से हो सकती है।
जेईई-मेन में कम एनटीए स्कोर के लिए भी हैं विकल्प
अमित आहूजा के अनुसार जेईई-मेन के पहले सेशन में जिन स्टूडेंट्स का एनटीए स्कोर कम है, उन सभी स्टूडेंट्स के पास अप्रेल परीक्षा के साथ-साथ कुछ अन्य विकल्प भी हैं। ये विद्यार्थी समकक्ष अच्छे इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स एनआईटी के अलावा कुछ प्रमुख संस्थान जैसे बिट्स पिलानी, वीआईटी वैल्लूर, मणिपाल मैंगलुर, आईपीयू दिल्ली, अमृता चैन्नई, एसआरएम चैन्नई, जामिया दिल्ली, क्यूसेट केरला, एएमयू अलीगढ़, कॉमेडके कर्नाटक, यूपीईएस देहरादून, सीएमआई चैन्नई, एनमेट मुम्बई, आईएसआई कोलकाता, ट्रिपलआईटी हैदराबाद, एलपीयू आदि से भी इंजीनियरिंग डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपने-अपने स्टेट के इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए भी अलग से आवेदन कर सकते हैं। कई कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो कुछ में जल्द शुरू होने वाली है। कुछ इंजीनियरिंग संस्थानों ने अपनी प्रवेश परीक्षाएं अप्रेल माह में रखी है।