कोटा

Mandi News: गेहूं, सोयाबीन, धान और लहसुन हुआ मंदा, 60000 कट्टे रही कृषि जिंसों की आवक, जानें मंडी भाव

Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में चांदी व सोने के भावों में तेजी रही। चांदी के भाव 1800 रुपए तेज होकर 152800 रुपए प्रति किग्रा रहे।
2 min read
Oct 07, 2025
Feature image
Photo: Patrika

Bhamashah Mandi Bhav: कोटा की भामाशाहमंडी में सोमवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 60000 कट्टे की रही। गेहूं 20, सोयाबीन 75, धान 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन लगभग 7000 कट्टे की आवक रही। भाव 1500 से 8000 रहे। बॉक्स पैकिंग 4000 से 8300 रहा। लहसुन 200 रुपए मंदा रहा। खाद्य तेल के भावों में मामूली उतार-चढ़ाव रहे।

भाव : गेहूं 2525 से 2621, धान (1509) नया गीला 2200 से 2551, सूखा 2600-2800, सोयाबीन पुरानी 4000 से 4501, सोयाबीन नया 3500 से 4481, सरसों 6000 से 6601, अलसी 6800 से 7000, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 2800 से 4000, बाजरा 2000 से 2300, मक्का नई 1400 से 1800, जौ 2000 से 2200, तिल्ली 7000 से 9100, मैथी 3800 से 4600, कलौंजी 12000 से 18000, धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 6800, धनिया नया ईगल 6500 से 7000, मूंग 7000 से 7250, उड़द पुराना 4000 से 6000, उड़द नया 4000 से 6500, चना देशी 4900 से 5150, चना मौसमी 5000 से 5150, चना पेप्सी 4800 से 5100 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2240, चंबल 2215, सदाबहार 2105, लोकल रिफाइंड 1995, दीप ज्योति 2120, सरसों स्वास्तिक 2640, अलसी 2350 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 2770, कोटा स्वास्तिक 2300, सोना सिक्का 2590, कटारिया गोल्ड 2310 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी : स्कूटर 1840, अशोका 1840 रुपए प्रतिटिन। चीनी : 4320 से 4360 क्विंटल। देसी घी : मिल्क फूड 9450, कोटा फ्रेश 9250, पारस 9500, नोवा 9400, अमूल 9350, सरस 9400, मधुसूदन 9800 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8300-87000, मोगर 9200-96000, चना दाल 6800-7100, तुअर दाल 8000-10400, मसूर दाल 7000-7400 क्विंटल रहा।

चांदी व सोने में तेजी

सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी व सोने के भावों में तेजी रही। चांदी के भाव 1800 रुपए तेज होकर 152800 रुपए प्रति किग्रा रहे। सोने के भाव 1600 रुपए की तेजी के साथ 123500 प्रति 10 ग्राम रहे। शुद्ध सोने के भाव 124100 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 123300

गोल्ड (22 k) : 114167

गोल्ड (20 k) : 107217

गोल्ड (18 k) : 98640

गोल्ड (14 k) : 86831

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

Updated on:
07 Oct 2025 11:23 am
Published on:
07 Oct 2025 11:23 am