IMD Weather News: मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के महीने में राजस्थान के अनेक भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में पूरे महीने कुछ जगहों पर बारिश होती रहेगी और तापमान में गिरावट आएगी। ।
Rajasthan Heavy Rain Alert: राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हाड़ौती अंचल में रविवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई तो कुछ जगहों पर बादल छाए रहे। कोटा शहर में सुबह मौसम खुला रहा। तेज धूप खिली और उमस का जोर रहा। उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर बाद घने बादल छाए, लेकिन बरसे नहीं। झालावाड़ जिले में दोपहर बाद बादल छाए रहे। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। असनावर में 2, मनोहरथाना में 7 एमएम बारिश हुई। भवानीमंडी, रटलाई आदि जगह भी हल्की बारिश हुई। बारां और बूंदी में बादल छाए रहे।
Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के महीने में राजस्थान के अनेक भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में पूरे महीने कुछ जगहों पर बारिश होती रहेगी और तापमान में गिरावट आएगी। ।